श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Anushka Sharma ने 16 साल पहले ऐसे मारी थी बॉलीवुड में एंट्री

Anushka Sharma Birthday: आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं....
anushka sharma birthday

Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में भले ही कम फिल्में की हों, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं हैं। आज एक्ट्रेस अपना 36वां बर्थ-डे मना रहीं है। अनुष्का बचपन से ही अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी, बल्कि उनका सपना तो एक जर्नलिस्ट बनने का था। आइए, अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि आखिर उन्होंने बचपन के सपने को छोड़कर बॉलीवुड में एंट्री कैसे मारी…

ऐसे मिली थी पहली फिल्म

फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बना पाना आसान नहीं होता है। हर एक्टर की पहली फिल्म से जुड़ी कई इंटरेस्टिंग कहानियां होती हैं। ऐसी ही एक कहानी अनुष्का शर्मा ने कपिल शर्मा के शो पर बतायी थी। उन्होंने बताया था कि पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ उन्हें कैसे मिली थी। शो में एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां विश मांगते हुए फेंगशुई कछुए में चिट डाला करती थीं। उस चिट में उनकी मां ने लिखा था कि अनुष्का की पहली फिल्म करण जौहर या चोपड़ा प्रोडक्शन्स के साथ हो। अभिनेत्री को पहली फिल्म मिल जाने के बाद उनकी मां ने उन्हें इस बारे में बताया था। अनुष्का ने ये भी बताया कि वह एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। उनका सपना एक जर्नलिस्ट बनने का था।

ऑडिशन का वीडियो हुआ वायरल

अनुष्का शर्मा ने 18 साल की अम्र में अपना पहला ऑडिशन दिया था। इस वीडियो में अनुष्का ने डेनिम जीन्स के साथ व्हाइट टॉप पहना हुआ है। वायरल वीडियो में अनुष्का खुद को इंट्रोड्यूज करती नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ में एक बोर्ड पकड़ा है, जिसपर उनका मोबाइल नंबर, बर्थ-डेट, हाईट लिखी हुई है। ये ऑडिशन वीडियो उनकी पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी