श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द बंधेंगें एक डोर में


मीडिया नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के अफेयर की खबरें काफी समय पहले उड़ रही थीं। लंबे समय से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का नाम जोड़ा जा रहा था। दोनों कई बार एक साथ देखे भी गए हैं। अब कपल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका जल्द ही सगाई करने वाली हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली बार सुपरहिट फिल्म गीता-गोविंदम में नजर आए थे। फैंस को उनकी यह ऑन स्क्रीन लव केमिस्ट्री फिल्म काफी पसंद आई थी। इसके बाद वह अगली फिल्म डियर कॉमरेड में एक साथ काम किया था। अब दोनों को लेकर अपडेट सामने आया है कि कपल जल्द ही इंगेजमेंट करने वाले हैं। खबर है कि दोनों के परिवार शादी के लिए राजी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल फरवरी महीने में सगाई कर सकते हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। वहीं, इंगेजमेंट को लेकर रश्मिका और विजय देवरकोंडा में से किसी ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। लेकिन कपल अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बने रहे हैं। हाल ही में कपल एक साथ वेकेशन एंजॉय करने मालदीव गए थे। दोनों की शादी की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इससे पहले रश्मिका मंदाना साउथ के जाने माने स्टार रक्षित शेट्टी संग रिलेशनशिप में रह चुकीं हैं। एक्ट्रेस और रक्षित शेट्टी की इंगेजमेंट तक हो गई थी, लेकिन किसी वजह से दोनों का रिश्ता आगे तक नहीं चला और शादी टूट गई।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !