Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हो चुकी थी सगाई, छप गए थे कार्ड; फिर भी नहीं हो पाई बॉलीवुड के इन स्टार्स की शादी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की शादी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ होने वाली थी। दोनों की शादी के कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन इनका रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया। संगीता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था...
gold silver (11)

Bollywood News: हम अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में देखते हैं कि एक्टर और एक्ट्रेस की पहले नजदीकियां साथ में काम करते हुए बढ़ती हैं, फिर दोनों अपने प्यार का इजहार करते हैं और बाद में एक दूसरे से शादी कर लेते हैं। इन स्टार्स की लिस्ट में विक्की कौशल-कटरीना कैफ और अली फजल-ऋचा चड्ढा जैसे नाम शामिल हैं, लेकिन बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ऐसे भी रहे हैं, जिनका इश्क परवान तो चढ़ा, लेकिन बात शादी तक आते-आते रह गई। फिर भी

सलमान खान और संगीता बिजलानी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की शादी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ होने वाली थी। दोनों की शादी के कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन इनका रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया। संगीता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘शादी के एक महीने पहले मुझे लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। मैंने उन्हें (सलमान को) फॉलो करना शुरू किया और पाया कि वे शादी करने के लायक नहीं है। इतना ही नहीं, मुझे ऐसा भी लगने लगा कि वे तो ब्वॉयफ्रेंड बनने के काबिल भी नहीं हैं। यह बहुत ही इमोशनली ट्रॉमेटिक और टेरिबल एक्सपीरियंस था।’

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

बॉलीवुड में एक दौर ऐसा भी था, जब रवीना टंडन और अक्षय कुमार सीरियस रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन बाद में अक्षय ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात से रवीना को गहरा सदमा लगा था।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर ने पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। खबरों के मुताबिक, जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि अभिषेक-करिश्मा की शादी हो। ऐसे में दोनों का रिश्ता टूट गया।

साजिद खान और गौहर खान

बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान ने गौहर खान को डेट किया था। दोनों की सगाई तक हो चुकी थी। साल 2003 में एक इंटरव्यू के दौरान साजिद ने खुद इस बात का खुलासा किया था, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। शादी किस वजह से टूटी, इस बारे में साजिद और गौहर का कोई बयान सामने नहीं आया।

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना

इस लिस्ट में उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना का नाम भी शामिल है। ‘नच बलिए’ शो के दौरान उपेन ने करिश्मा तन्ना को सगाई की अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था। उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार भी किया था। हालांकि, बाद में इस जोड़ी ने अलग होने का फैसला लिया।

विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल

एक्टर विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के अफेयर के किस्से आपने खूब सुने होंगे, लेकिन ऐश्वर्या के अलावा विवेक ने मॉडल गुरप्रीत गिल को भी डेट किया था। दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन बाद में कपल ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया।

अमृता सिंह और रवि शास्त्री

दिग्गज एक्ट्रेस अमृता सिंह ने पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री से सगाई कर ली थी, लेकिन इनका रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया। रवि चाहते थे कि शादी के बाद अमृता फिल्मों में काम न करें, लेकिन एक्ट्रेस ने इससे इनकार कर दिया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब