Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कैमरा देख शर्माती हैं रश्मिका मंदाना , पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात

Untitled design (17)

Rashmika Mandanna: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर अपने सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो और तस्वीरें साझा करती हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वह कैमरा शाय हैं। ये बात खुद रश्मिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह कैमरे से शर्मीती हैं। ‘पुष्पा’ अभिनेत्री ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ सेल्फी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अच्छी रोशनी में भी शाय महसूस करती हैं।

अभिनेत्री ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘जब आप जानते हैं कि आप अच्छी रोशनी में हैं, लेकिन सेल्फी लेने में आपको बहुत शर्म महसूस होती है।’ फोटो में रश्मिका ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें बिना मेकअप के उनकी नेचुरल ब्यूटी दिख रही थी।

https://www.instagram.com/p/C6eB2WSIlkI/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

फैंस का रिएक्शन आया सामने

एक्ट्रेस द्वारा तस्वीरें शेयर करने के तुरंत बाद फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘नेशनल क्रश।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘आप सबसे सुंदर लग रही हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कोई इतना सुंदर कैसे हो सकता है।’

रश्मिका मंदाना वर्कफ्रंट

फिलहाल, रश्मिका अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता का आनंद ले रही हैं, जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही। अभिनेत्री अगली बार ‘पुष्पा 2: द रूल’ में दिखाई देंगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल लीड रोल में होंगे। रश्मिका मंदाना अभी कुबेर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें धनुष, नागार्जुन और जिम सर्भ हैं। रश्मिका और धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल