Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की खुदकुशी

आकांक्षा

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की खुदकुशी कर ली है. ये घटना वाराणसी के सारनाध क्षेत्र के होटल सोमेंद्र की है. इस होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस अभिनेत्री की मां ने इसके लिए सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर आरोप लगाए हैं. अभिनेत्री की मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर आकांक्षा दुबे को टार्चर करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

बताया जा रहा है कि समर सिंह अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का ब्यॉयफ्रेंड था, दोनों का लंबे समय से अफेयर चल रहा था. अभिनेत्री की मां की शिकायत पर समर सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुकदमे में समर सिंह के भाई का भी नाम है. मरने वाली अभिनेत्री की उम्र 28 साल बताई जा रही थी और ये पिछले चार दिनों से वाराणसी में फिल्म “ लायक हुं मैं नालायक नहीं ” की शूटिंग कर रही थी. शूटिंग करने वाली टीम ने जब फोन किया तो एक्ट्रेस ने फोन रिसीव नहीं किया, इसके बाद निजी मेकअप आर्टिस्ट होटल पहुंचा तो दरवाजा बंद पाया. जब होटल के कर्मचारियों ने दूसरी चाभी से दरवाजा खोला तो आकांक्षा दुबे का शव पंखे से लटका मिला.

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने अभिनेत्री की मां की सूचना पर  सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर FIR दर्ज कर ली है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार