Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM MODI: मेरा भारत, मेरा परिवार कैंपेन की शुरुआत, एक्स पर किया वीडियों शेयर

PM NARENDRA MODI | NEW CAIMPAIGN | LOKSABHA ELECTION SHRESHTH BHARAT

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा भारत, मेरा परिवार कैंपेन की शुरुआत की है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस कैंपेन की तरफ से एक थीम गीत साझा किया है। इस थीम पोस्ट में मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, हर घर नल योजना, उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं को दिखाया गया है। आज चुनाव आयोग भी लोकसभा के चुनावों की तारीखों का एलान करने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर इस गीत को पोस्ट किया है।

मोदी का परिवार कैंपेन के तहत यूक्रेन से सुरक्षित भारत लाए गए छात्रों और दूसरे देशों से भारतीयों को सुरक्षित निकालने की उपलब्धि को इस गीत में दिखाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कैंपेन के जरिए भारतीय राजनीति में परिवारवाद पर कड़ा हमला बोला है। परिवारवाद पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि एक सपना लेकर बचपन में घर छोड़ा था कि देशवासियों के लिए कुछ करूंगा। मेरा पल-पल सिर्फ आपके लिए ही होगा। मेरा कोई निजी सपना नहीं है, आपके सपने ही मेरा संकल्प है। इसलिए देश के सभी लोग मुझे अपना परिवार मानते हैं। देश के 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं।

बीतें दिनों, पीएम मोदी पर लालू यादव ने परिवारवाद पर एक टिप्पणी की थी। लालू यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई परिवार नहीं है। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जन सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि देश के 140 करोड़ लोग ही मेरा ही परिवार है। इसके बाद पीएम मोदी ने लालू यादव के उस बयान के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स के नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया।

मैं हूं चौकीदार की तर्ज पर मोदी का परिवार

पिछले लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौकीदार कह दिया था। इसके आधार पर पीएम मोदी ने मैं हूं चौकीदार को कैंपेन के रूप में उपयोग किया था। अब देखना होगा कि मेरा भारत, मेरा परिवार का लोकसभा चुनाव 2024 में कितना फायदा मिलता है।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप