Haryana Assembly Polls Schedule 2024: चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। विधानसभा की 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।
हरियाणा में कब होगा विधानसभा चुनाव?
हरियाणा में एक ही चरण में 1 अक्टूबर को चुनाव होगा। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।
हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। pic.twitter.com/GFCD0kKFjX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2024
हरियाणा की 90 सीटों पर वोट डालेंगे 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं। इनमें से 4.52 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। हरियाणा की मतदाता सूची 27 अगस्त 2024 को प्रकाशित की जाएगी।
#WATCH दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं… कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है…" pic.twitter.com/T3k489CBMC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2024
चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का किया दौरा
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हमने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया और इन जगहों पर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। वे चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते थे। लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं।