Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कांग्रेस ने सभी 10 महापौर पदों के लिए उम्मीदवारों के नाम का किया एलान

Chhattisgarh Municipal Body Election: छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल कांग्रेस ने सोमवार को राज्य में सभी 10 महापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
Chhattisgarh Municipal Body Election

Chhattisgarh Municipal Body Election: छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल कांग्रेस ने सोमवार को राज्य में सभी 10 महापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य में अगले महीने अन्य नगरीय निकायों के साथ महापौर पद के लिए मतदान होगा।

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची में निवर्तमान महापौर डॉक्टर अजय तिर्की को अंबिकापुर से, पूर्व विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल को चिरमिरी से, दीप्ति प्रमोद दुबे को रायपुर से, दो बार की पूर्व पार्षद प्रेमलता पोषण साहू को दुर्ग से, प्रमोद नायक को बिलासपुर से और ऊषा तिवारी को कोरबा से चुनाव मैदान में उतारा है।

इसके अलावा, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रभारी महासचिव  मलकीत सिंह गैंदू जगदलपुर में महापौर पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं, निवर्तमान महापौर जानकी काटजू रायगढ़ में, निखिल द्विवेदी राजनांदगांव में और विजय गोलछा धमतरी में महापौर पद के उम्मीदवार हैं।

पार्टी ने 40 नगर पालिका परिषदों और 102 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की। रविवार को सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी 10 महापौर पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

इन पर होगा मतदान

10 नगर निगमों, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नागरिक निकायों के चुनाव 11 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे।

इस बार, विष्णु देव साय सरकार ने पिछली प्रत्यक्ष प्रणाली को बहाल कर दिया है जिसके तहत लोग सीधे महापौर का चुनाव करने के लिए मतदान करेंगे।

ये भी पढ़ें- New Delhi विधानसभा क्षेत्र के लोगों की राय, क्या जीतेंगे Kejriwal?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग