Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चंपई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का किया एलान, पद से हटाकर किया अपमान

Champai Soren: झारखंड के राजनीति गलियारों में कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन अपनी ही पार्टी के खिलाफ हो गए हैं।
champai soren

Champai Soren: झारखंड के राजनीति गलियारों में कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन अपनी ही पार्टी के खिलाफ हो गए हैं। सीएम पद से हटाने के बाद पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि मुझे पद से हटाकर अपमान किया गया है।

बता दें कि चंपई के कुछ दिनों से बीजेपी में जाने के आसार लगाए जा रहे थे, लेकिन चंपई ने कुछ ही समय पहले घोषणा की थी कि उनके पास तीन रास्ते हैं जो कि राजनीति से संन्यास लेना या अपना अलग संगठन खड़ा करना या फिर राह में अगर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना है। हालांकि, अब चंपई सोरेन ने साफ कर दिया है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे और अपनी नई पार्टी बनाएंगे।

क्या बोले चंपई सोरेन?

चंपई सोरेन ने कहा है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए उनका राजनीति में बने रहना जरूरी है। चंपई सोरेन ने एक हफ्ते के भीतर राजनीतिक भविष्य पर फैसला लेने की बात कही है।

बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर क्या बोले?

चंपई सोरेन मंगलवार शाम दिल्ली से कोलकाता पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग होकर जमशेदपुर आवास के लिए निकले हैं। उनके देर रात तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने के पहले हवाई अड्डे पर पत्रकारों ने उनसे भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “दिल्ली में मेरी किसी भाजपा नेता से मुलाकात नहीं हुई और मुझे यह भी नहीं पता कि मेरे भाजपा में जाने की बात कौन कह रहा है?”

ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में यूपी आज देश में दूसरे स्थान पर: सीएम योगी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग