Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा की जंग, 56 सीटों के लिए सजा मैदान, शिड्यूल, सियासी समीकरण.. जानें सबकुछ

RAJYA SABHA | SHRESHTH BHARAT

लोकसभा चुनाव से पहले देश में राज्यसभा चुनाव के लिए सरगर्मी बढ़ चुकी है और इस महीने 15 राज्यों में 56 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 8 फरवरी को जारी होने वाली हैं। तो वहीं 15 फरवरी से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

8 फरवरी को जारी होगी अधिसूचना

राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्वाचन अधिकारियों के कार्यक्रम के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 8 फरवरी को जारी होगी और नामांकन पत्र 15 फरवरी तक जमा किए जाएंगे। वोटिंग 27 फरवरी को होगी और उसी दिन चुनाव के नतीजों की घोषणा भी कर दी जाएगीं। राज्यसभा चुनाव को लेकर BJP की तैयारियां शुरु हो चुकी है। इस बार भी आरोप लगाए जा रहे हैं, कि बीजेपी कांग्रेस के दो विधायकों से क्रॉस वोटिंग करा सकती है।हांलाकि, चुनाव को लेकर कांग्रेस भी सतर्क है। अब देखने वाली बात यह होगी, कि आने वाले समय में बीजेपी और कांग्रेस चुनाव के लिए क्या चाल चलती है।

वहीं, राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का कार्यकाल भी खत्म होने वाला है, अब सबकी नजरें इस बात पर हैं, कि क्या फिर से अनिल बलूनी ही बीजेपी के उम्मीदवार होंगे या नहीं।

किन सदस्यों का खत्म हो रहा कार्यकाल?

जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उस सूची में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अनिल बलूनी के साथ-साथ 56 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो जाएगा।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए वोटिंग होनी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा। हांलाकि, जेपी नड्डा को राज्यसभा में दोबारा नामांकन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं क्योंकि हिमाचल प्रदेश में अभी कांग्रेस की सरकार है।

राजस्थान: राजस्थान में तीन राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग है। फिलहाल राजस्थान से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बीजेपी सांसद भूपेन्द्र यादव का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राजस्थान में सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस के लिए यहां से दो सीटों पर जीत कर पाना मुश्किल होगा।

ओडिशा: ओडिशा में तीन सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। ओडिशा से वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बीजद (बीजु जनता दल) सदस्य प्रशांत नंदा और अमर पटनायक का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।

उत्तराखंड: उत्तराखंड में केवल एक सीट पर चुनाव लड़ा जाएगा। फिलहाल बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी का उत्तराखंड से राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

गुजरात: बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में चार सीटों पर मतदान किया जाएगा। अप्रैल में गुजरात से मत्स्य पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला, कांग्रेस सांसद नाराणभाई राठवा और अमी याग्निक का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कुल छह सीटो के लिए वोटिंग होगी, तो वहीं महाराष्ट्र से विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, एमएसएमई मंत्री नारायण राणे, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, कांग्रेस सदस्य कुमार केतकर, एनसीपी सदस्य वंदना चव्हाण और शिवसेना (यूबीटी) सदस्य अनिल देसाई का अप्रैल में का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

बिहार: बिहार में छह सीटों पर चुनाव करवाया जाएगा। बिहार के राजद सदस्य मनोज कुमार झा और अहमद अशफाक करीम, जदयू सदस्य अनिल प्रसाद हेगड़े और बशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा सदस्य सुशील कुमार मोदी और कांग्रेस सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में कुल पांच सीटों पर चुनाव होगा। फिलहाल मध्य प्रदेश से धर्मेंद्र प्रधान, सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन, भाजपा सदस्य अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी और कांग्रेस सदस्य राजमणि पटेल का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

कर्नाटक: कर्नाटक में चार सीटो के लिए मतदान होगा। तो वहीं कर्नाटक से भाजपा के राजीव चन्द्रशेखर और कांग्रेस के एल हनुमंथैया, जीसी चन्द्रशेखर और सैयद नासिर हुसैन का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

तेलंगाना: तेलंगाना में तीन सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। तेलंगाना से बीआरएस के जोगिनीपल्ली संतोष कुमार रविचंद्र वद्दीराजू और बी लिंगैया यादव का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में पांच सीटों के लिए मतदान किए जाएगें। अप्रैल तक तृणमूल कांग्रेस के सदस्य अबीर रंजन विश्वास, सुभाशीष चक्रवर्ती, मोहम्मद नदीमुल हक और शांतनु सेन और कांग्रेस सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने के धोषणा के बाद पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को जीत हासिल करने में भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दस सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश से बीजेपी सदस्य अनिल अग्रवाल, अशोक बाजपेयी, अनिल जैन, कांता कर्दम, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हा राव, विजय पाल सिंह तोमर, सुधांशु त्रिवेदी और हरनाथ सिंह यादव और उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी सदस्य जया बच्चन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में तीन सीटों के लिए वोटिंग होगी। आंध्र प्रदेश से जिनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा हैं वो है: टीडीपी सदस्य कनकमेदला रवींद्र कुमार, बीजेपी सदस्य सीएम रमेश और वाईएसआरसीपी सदस्य प्रभाकर रेड्डी वेमीरेड्डी।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में एक सीट के लिए मतदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ से फिलहाल भाजपा सदस्य सरोज पांडे का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

हरियाणा: हरियाणा में एक सीट पर चुनाव लड़ा जाएगा। हरियाणा से हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व प्रमुख डीपी वत्स का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।

झारखंड: झारखंड से बीजेपी सदस्य समीर ओरांव और कांग्रेस सदस्य धीरज प्रसाद साहू का मई में संसद के उच्च सदन से कार्यकाल खत्म हो रहा है।

केरल: केरल से सीपीआई (एम) सदस्य एलामाराम करीम, सीपीआई सदस्य बिनॉय विश्वम और केसी (एम) सदस्य जोस का भी कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है।

जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है, उनमें से करीब 50 सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल खत्म हो जाएगा।जबकि, बाकी 6 सदस्यों का कार्यकाल 3 अप्रैल खत्म होगा।

बीजेपी नेता महेश जेठमलानी, सोनल मानसिंह, राम शकल और राकेश सिन्हा भी उन नेताओं में शामिल हैं, जिनका राज्यसभा का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है।

राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

8 फ़रवरी                  अधिसूचना
15 फ़रवरी                 नामांकन करने की अंतिम तिथि
16 फ़रवरी                 नामांकन की जांच
20 फ़रवरी                 उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि
27 फ़रवरी                 चुनाव की तिथि (सुबह 9 बजे से (शाम 4 बजे तक)
27 फरवरी की शाम         वोटों की गिनती

किस प्रदेश से कितनी सीटें हो रही हैं खाली

2-3 अप्रैल, 2024 तक:

सदस्यों की संख्याराज्य
10उत्तर प्रदेश
06 महाराष्ट्र
06बिहार
05 पश्चिम बंगाल
05 मध्य प्रदेश
04गुजरात
04कर्नाटक
03आंध्र प्रदेश
03तेलंगाना 
03राजस्थान
03ओडिशा
01उत्तराखंड
01छत्तीसगढ़
01हरियाणा
01हिमाचल प्रदेश

आपको बता दें, राज्यसभा में चुने गये सदस्यों का कार्यकाल 6 ​​वर्ष तक का होता है। करीब एक तिहाई सदस्यों का कार्यकाल हर दो साल में खत्म हो जाता है।

फिलहाल राज्यसभा में निर्वाचित सदस्य की संख्या 238 हैं। जिनमें बीजेपी के पास सबसे ज्यादा 93 सीटें हैं, कांग्रेस के पास 30 सीटें, तृणमूल कांग्रेस के पास 13 सीटें , आम आदमी पार्टी के पास 10 सीटें, और 10 सीटें द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के पास हैं। राज्यसभा के 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनित करते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार