Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एक पति ऐसा भी: पत्नी की हत्या कर रिश्तेदारों को भेजी सेल्फी, फिर हुआ ये…

कहते हैं शादी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। इस रिश्ते में जितना जरूरी प्यार होता है, उतना ही जरूरी समझदारी और सहजपन भी होता है। तभी एक खुश गृहस्थ जीवन की गाड़ी चल पाती है...
husband murder wife in ghaziabad | UP NEWS | CRIME NEWS | SHRESHTH BHARAT

कहते हैं शादी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। इस रिश्ते में जितना जरूरी प्यार होता है, उतना ही जरूरी समझदारी और सहजपन भी होता है। तभी एक खुश गृहस्थ जीवन की गाड़ी चल पाती है। लेकिन, अक्सर देखा गया है कि छोटी मोटी लड़ाई किसी भी रिश्ते को अंदर से खोखला कर देती है, जिसका अंजाम भी काफी खौफनाथ होता है। कुछ ऐसा ही मामले गाजियाबाद से सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसके शव को अपनी गोद में रख सेल्फी लेकर रिश्तेदारों को भेजी। इसके बाद पति ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, ये मामला गाजियाबाद के लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी का है। यहां श्याम गोस्वामी अपनी पत्नी प्रिया और छह साल के बेटे के साथ रहता था। श्याम गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था, जबकि उसकी पत्नी नोएडा की एक कंपनी में काम करती थी।

पुलिस जांच के मुताबिक, श्याम नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी इतनी दूर काम करें। वो चाहता था कि प्रिया घर पर ही रहे। लेकिन, पत्नी की इच्छा काम करने की थी। वो नौकरी नहीं छोड़ना चाहती थी, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी बात से तंग आकर श्याम ने अपनी पत्नी का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद सेल्फी लेकर रिश्तेदारों को भेजी और फिर उसी दुपट्टे से खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं, घर वालों को सेल्फी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। कई बार फोन भी किया गया तो दोनों में से किसी ने भी कॉल नहीं उठाई। आनन-फानन में प्रिया का छोटा भाई प्रवीण घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। जैसे तैसे दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर बहन की लाश पड़ी थी और जीजा श्याम का शव कमरे में फांसी से लटका था। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार