Murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले आरोपियों का नाम साजिद और जावेद बताया गया है। हत्या करने वाले एक आरोपी का यूपी पुलिस ने मंगलवार देर रात एनकाउंटर कर दिया। दो मासूमों की हत्या के बाद इलाके में तनाव गो गया। लोगों ने जमकर हंगामा किया और आगजनी की। घटना की सूचना के बाद बदायूं के डीएम मनोज कुमार और बरेली आईजी डॉ. राकेश सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ घंटों बाद हालात पर काबू पा लिया गया।
#WATCH बदायूँ (यूपी): मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की कथित हत्या के मामले पर बदायूं डीएम मनोज कुमार ने कहा, "हमें आज शाम सूचना मिली कि एक आदमी ने एक घर में घुसकर 11 और 6 साल के दो छोटे बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया… लोगों से शांति… pic.twitter.com/kKBq89qCeb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2024
#WATCH बदायूँ: बरेली आईजी राकेश कुमार ने कहा, "आज शाम एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की उम्र 25-30 के बीच है…कार्रवाई जारी है। '' https://t.co/MWE1Y0rX5v pic.twitter.com/XXCLCKzGRH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2024
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, साजिद और जावेद नाम के व्यक्तियों ने तीन नाबालिक बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पहले घर में गए और बच्चों की मां से पैसे उधार मांगे। जब पैसे नहीं मिले तो आरोपियों ने बच्चों पर हमला कर दिया, जिसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने साजिद नाम के आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी की बताई जा रही है। मंडी पुलिस को से कुछ ही दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया है।
#WATCH बदायूँ डबल मर्डर मामला | वीडियो मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में घटनास्थल से है जहां कल दो बच्चों की हत्या हुई थी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2024
बदायूं DM मनोज कुमार ने बताया, ''हमें आज शाम सूचना मिली कि एक आदमी ने घर में घुसकर 11 और 6 साल के दो बच्चों की हत्या कर दी… लोगों से शांति बनाए रखने… pic.twitter.com/MUlp0D2E7g
देर रात साजिद अपनी दुकान के सामने वाले विनोद कुमार के घर में घुस गया। इसी वक्त साजिद ने विनोद की की पत्नी से 5 हजार रुपये की मांग की थी। बच्चों की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अपने घर में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती हूं और उसके ऊपर मेरी पार्लर की दुकान भी चलाती है। साजिद शाम को घर आया और साजिद ने संगीता ने 5 हजार रुपये मांगे थे और मैंने अपने पति से बात करते करके उसे पैसे दे दिए थे। उसके बाद साजिद ऊपर छत पर चला गया। छत पर दोनों बच्चें युवराज और आयुष थे।
बच्चों की दादी ने कहा कि साजिद ने पानी के लिए आवाज लगाई और हनी पानी लेकर ऊपर गया। उसके थोड़े देर बाद ही चीखने चिल्लानें की आवाज आई। चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चों की मां ऊपर गई तो देखा कि साजिद के हाथ में एक धारदार चाकू था और शाजिद खून से लथपथ होकर नीचे की तरफ आ रहा था।
उत्तर प्रदेश डबल मर्डर मामले में मृतक बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर लाए गए हैं।
#WATCH बदायूं: उत्तर प्रदेश डबल मर्डर मामले में मृतक बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर लाए गए। pic.twitter.com/5w1HOBj8Cn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2024