Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोटक महिंद्रा पर RBI का एक्शन, क्रेडिट कार्ड समेत नए ग्राहक जोड़ने में होगी परेशानी

Untitled design (2)

Kotak mahindra bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। आरबीआई ने मोबाइल बैंकिंग के साथ ही ऑनलाइन आवेदन के जरिए नए कस्टमर जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी है। हालांकि कोटक महिंद्रा बैंक के लिए राहत की बात यह है कि RBI ने मौजूदा क्रेडिट कार्ड ग्राहकों की सेवाएं जारी रखने की छूट दी है।

आईटी रिस्क मैनेजमेंट में मिली थी कमी
रिजर्व बैंक की जांच में कोटक महिंद्रा बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन के साथ ही इन्फॉर्मेशन सेफ्टी मैनेजमेंट में खामियां मिली थीं। इसके बाद नियामक आरबीआई की ओर से यह कार्रवाई की गई है। आरबीआई की ओर से इसको लेकर एक बयान जारी किया गया है, जिसमें इसका आधार भी बताया गया है। यह कार्रवाई साल 2022 और 2023 के दौरान बैंक के आईटी परीक्षण में पाई खामियों के आधार पर की गई । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कहा गया कि कोटक महिंद्रा बैंक टेस्टिंग के दौरान उत्पन्न महत्वपूर्ण चिंताओं व्यापक और समयबद्ध तरीके से दूर करने में विफल रहा।

कोटक महिंद्रा बैंक की ये गलतियां आईं सामने
बैंक के आईटी इन्वेंट्री प्रबंधन, यूजर एक्सेस मैनेजमेंट, वेंडर रिस्क मैनेजमेंट, पैच एंड चेंज मैनेजमेंट, डेटा लीक और सुरक्षा की रणनीति में कमी दिखी। आरबीआई ने कहा, “लगातार दो सालों तक बैंक के आईटी जोखिम और सूचना सुरक्षा प्रशासन में कमी पाई गई, जिससे साफ होता है कि यह नियामकीय दिशा-निर्देशों के तहत जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने में असफल है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा