Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

किन लोगों को मिलेगी तरक्की और किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कई राशियों के जातकों के लिए परेशानियों भरा रहेगा, जबकि कुछ के लिए खुशियों भरा रहेगा। पढ़ें, आज का राशिफल...
aaj ka rashifal 6 may 2024

Aaj Ka Rashifal: आज 6 मई, दिन सोमवार है। आज कई राशियों के जातकों की किस्मत चमकेगी। वहीं, कुछ को आज सतर्क रहना होगा। कोई भी फैसला सोच-समझकर करना होगा। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल…

मेष राशि

आज आप कड़ी मेहनत करेंगे। कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आज का दिन कठिनाइयों भरा रहेगा। अगर कोई पुराना रोग था, तो वह फिर से उभर सकता है। नौकरी की तलाश करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

वृषभ राशि

आज आप नई संपत्ति खरीद सकते हैं। आपका कोई दोस्त आपको नुकसान पहुंचा सकता है। लंबे समय से अटका काम आज पूरा होगा।

मिथुन राशि

आज के दिन आप तरक्की करेंगे। काम में सफलता मिलेगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकता है। किसी से धन उधार लेने से बचें, वरना बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं।

कर्क राशि

आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अगर आपने अपने घर में किसी से कोई वादा किया है तो उसे जरूर पूरा करें। आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

आज के दिन आपको अपने काम से नई पहचान मिलेगी। आपके सुझाव को लोग पसंद करेंगे। आपका प्रमोशन हो सकता है। पेट संबंधी रोग से जूझना पड़ सकता है। दोस्त की बातों में आने से बचें। वरना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

कन्या राशि

आज आपको गुड न्यूज मिल सकती है। आपकी संतान को नई नौकरी मिल सकती है। घर में किसी की शादी तय हो सकती है। बिजनेस को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी।

तुला राशि

आज के दिन आपको ऑफिस या कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोई डील पक्की होने की कगार पर पहुंचने के बावजूद पूरी नहीं हो पाएगी। आपको अपने आस-पास मौजूद अपने दुश्मनों की पहचान कर उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है। बिजनेस में अगर आपने कोई बदलाव किया है तो यह अच्छा साबित होगा।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहेगा। आपको कोई निराशा कर देने वाली सूचना मिलेगी। वाहन का प्रयोग करने से बचें, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती है। घर पर ध्यान जरूर दें।

मकर राशि

आज के दिन आपके परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। विरोधियों की बातों में आने से बचें। कोई भी काम सोच समझकर करें।

कुंभ राशि

आज के दिन आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। उधार धन आसानी से मिल जाएगा। किसी योजना में सोच समझकर धन लगाएं।

मीन राशि

आज के दिन प्रमोशन मिलने से आपको दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर भाई या बहन से कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी को करियर में तरक्की मिलेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा