श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एशेज 2025-26 का शेड्यूल जारी, एक बार फिर आमने-सामने होंगे क्रिकेट के दो प्रतिद्वंद्वी

Ashes Series 2025-26: टेस्ट क्रिकेट के दो प्रतिद्वंदी एक बार फिर से एक दूसरे के सामने होंगे। क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग एशेज सीरीज 2025-26 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
Ashes Series 2025-26

Ashes Series 2025-26: टेस्ट क्रिकेट के दो प्रतिद्वंदी एक बार फिर से एक दूसरे के सामने होंगे। क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग एशेज सीरीज 2025-26 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली हाई वोल्टेज टेस्ट सीरीज के शेड्यूल को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषित किया है।

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाली 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत अगले साल 21 नवंबर से होगी। पहला टेस्ट मैच 21 नवंबर 2025 को पर्थ में खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल पहले ही इस टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का एलान कर दिया है।

ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट स्टेडियम को डे-नाइट टेस्ट मैच की मेजबानी सौंपी गई है। सीरीज का दूसरा मैच 4 से 8 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।

सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। एशेज सीरीज के इतिहास में 1982-83 के बाद पहली बार ब्रिस्बेन को पहले टेस्ट मैच की मेजबानी नहीं मिली है।

द एडिलेड ओवल मैदान में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 17 से 21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। वहीं चौथा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

एशेज सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 2026 में 4 से 8 जनवरी के बीच सिडनी के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।

एशेज सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • 21-25 नवंबर 2025: पहला टेस्ट, पर्थ
  • 4 -8 दिसंबर 2025: दूसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन (डे-नाइट)
  • 17-21 दिसंबर 2025: तीसरा टेस्ट, एडिलेड
  • 26-30 दिसंबर 2025: चौथा टेस्ट, मेलबर्न
  • 4-8 जनवरी 2026: पांचवां टेस्ट, सिडनी

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: पहले टेस्ट में बारिश का खलल, टॉस में हो रही देरी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य