श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

कांग्रेस को बड़ी राहत, आयकर विभाग ने फ्रीज किए थे कई बैंक खाते, जानिए मामला


आयकर विभाग ने कांग्रेस के खातों को अनफ्रीज कर दिया है। कुछ ही समय पहले आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज कर दिया था। इसका मतलब ये था कि कांग्रेस पार्टी के बैंक में जो अकाउंट हैं उनमें से कोई भी पैसा नहीं निकाला जा सकता है। इस पर कांग्रेस पार्टी के नेता और प्रवक्ता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए थे।

कांग्रेस पार्टी के नेता विवेक तन्खा ने जानकारी दी है कि इनकम टैक्स अपालेट ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस को अंतरिम राहत देते हुए उसे खातों को चलाने की छूट दी है। ट्रिब्यूनल इस मामले में अंतरिम राहत के लिए बुधवार को सुनवाई करेगा। उन्होंने कहा कि  अभी कांग्रेस के पास खर्च करने के लिए पैसे तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास बिजली के बिल देने के लिए, अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए तक राशि नहीं बची है। उन्होंने कहा कि इससे हर चीज पर प्रभाव पड़ेगा। न सिर्फ न्याय यात्रा, बल्कि सभी तरह की राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।

पत्रकारों से बात करते हुए अजय माकन ने यह बयान दिया था कि यह एक तरह से लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है।  इस खाते में एक महीने की सैलरी भी दी है। हमने आयकर विभाग को उन दानकर्ताओं के नाम भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि हम बैंक को जो चेक भेज रहे है, उनका निपटारा नहीं हो पा रहा है।

इस मामले पर आगे बोलते हुए अजय माकन ने कहा कि हमारी जांच पर पता चला है कि यूथ कांग्रेस का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के खाते भी बंद होने की बात सामने आई। कुल चार अकाउंट फ्रीज किए गए थे।

भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए माकन कहा कि  क्या वे यही चाहते हैं कि देश में सिर्फ एक ही पार्टी रहे। उन्होंने कहा कि अगर किसी के खाते सील होने चाहिए तो भारतीय जनता पार्टी के होने चाहिए क्योंकि उन्होंने ‘असंवैधानिक’ चुनावी बॉन्ड के जरिए कॉर्पोरेट जगत से पैसे लिए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी