Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोलकाता कांड: केस दबाना चाहती थी पुलिस, सीनियर अफसर ने… डॉक्टर के परिजनों का बड़ा दावा

ट्रेनी महिला डॉक्टर के परिवार ने कोलकाता पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के परिवार ने कोलकाता पुलिस पर ये आरोप लगाए हैं कि शुरुआत से ही पुलिस का एक्शन संदेह करने वाला था। पुलिस ने हमारी बेटी का जल्दीबाजी में अंतिम संस्कार किया। इस मामले को दबाने के लिए हमें रिश्वत भी देने की कोशिश की गई।
Kolkata Rape Case| shreshth bharat

Kolkata Rape Case: कोलकाता के आरजी कर सरकारी अस्पताल में ट्रेनी महिला के साथ हुए रेप और हत्या मामले को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। इस मामले में पीड़िता के परिवार को अब तक इंसाफ नहीं मिल पाया है।

लोग सड़कों पर उतरकर इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। बंगाल सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लोग आरोपियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

इस बीच ट्रेनी महिला डॉक्टर के परिवार ने कोलकाता पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के परिवार ने कोलकाता पुलिस पर ये आरोप लगाए हैं कि शुरुआत से ही पुलिस का एक्शन संदेह करने वाला था। पुलिस ने हमारी बेटी का जल्दीबाजी में अंतिम संस्कार किया। इस मामले को दबाने के लिए हमें रिश्वत भी देने की कोशिश की गई।

सीनियर पुलिस अधिकारी ने की रिश्वत देने की कोशिश

कोलकाता के महिला डॉक्टर के परिवार ने कोलकाता के एक सीनियर पुलिस अधिकारी पर उन्हें रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बता दें कि 9 अगस्त को महिला डॉक्टर की लाश अस्पताल के परिसर में मिली थी।

किन तर्कों के आधार पर Kolkata के ‘रेपिस्ट’ Sanjay Roy को बेकसूर बता रहे हैं वकील Dr. AP Singh

डॉक्टर के पिता ने दावा किया है कि शुरू से ही पुलिस ने मामले (Kolkata Rape Case) को दबाने की कोशिश की है। हमें शव भी नहीं देखने दिया गया। यहां तक कि जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तो हमें पुलिस स्टेशन में इंतजार करवाया गया। जब बेटी की लाश हमें सौंपी गई तो एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने हमें पैसे देने की कोशिश की, जिसे लेने से हमने मना कर दिया था।

Kolkata कांड पर Pappu Yadav ने दिया Mamata Banerjee का साथ, विपक्ष पर उठाए सवाल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग