Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM योगी के भाई को गाली देना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, शिकायत मिलते ही योगी ने कर दिया इलाज

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के परिवार को किसी ने ना सिर्फ जान से मारने की धमकी दी गई बल्कि गाली गलौज और बद्तमीज़ी भी की है। हैरान करने वाली बात ये है कि उस शख्स के तार कांग्रेस से जुड़े हैं।
CM Yogi brother | cm yogi Adityanath | uttar pradesh | Shreshth bharat |

CM Yogi Adityanath: देश के सबसे बड़े सियासी सूबे में इस वक्त सियासी उठापटक जारी है। राज्य में कई मुद्दों को लेकर योगी सरकार और विपक्षी दल आमने सामने हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसने योगी के समर्थकों की टेंशन बढ़ा दी है, लेकिन टेंशन बढ़ाने वाली ये खबर यूपी से नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से सामने आई है। खबर ये है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के परिवार को किसी ने ना सिर्फ जान से मारने की धमकी दी गई बल्कि गाली गलौज और बद्तमीज़ी भी की है। हैरान करने वाली बात ये है कि उस शख्स के तार कांग्रेस से जुड़े हैं।

कोई कैसे एक राज्य के मुख्यमंत्री के परिवार को डरा धमका सकता है। उन्हे जान से मारने की धमकी दे सकता है और तो और सीएम जैसे बड़े ओहदे पर बैठे शख्स के परिजनों को गंदी गालियां दे सकता है। आपको बता दें यूपी सीएम के भाई शैलेंद्र बिष्ट ने उत्तराखंड पुलिस को एक शिकायत दी है कि उन्हे साथ गाली गलौज की गई है। साथ ही उन्हे जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

योगी के भाई का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपूर ने उनके परिवार के खिलाफ 16 जून को एक आपत्तिजनक पोस्ट किया था। शैलेंद्र ने उस पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कांग्रेस नेता को फोन किया तो वो गाली गलौज करने लगा। उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देने लगा। इसी मामले को लेकर योगी के भाई शैलेंद्र ने उत्तराखंड पुलिस को एक तहरीर दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।

माना जा रहा है कि 11 जुलाई को शिकायत मिलने के बाद जल्द ही आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। शैलेंद्र बिष्ट की मानें तो आरोपी लगातार उन्हे जान से मारने की धमकी दे रहा है। वो नेता नीलकंठ इलाके में पहले भी इस तरह की हरकतों को अंजाम दे चुका है। शैलेंद्र के अनुसार उनके पास आरोपी कांग्रेस नेता की रिकॉर्डिंग है औऱ वो तमाम सबूत हैं, जिनके आधार पर नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो एक तरफ योगी आदित्यनाथ पूरे उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनका परिवार आज भी बिलकुल आम जिंदगी जी रहा है। हालांकि, उनके भाई की बात करें तो वो आर्मी में हैं फिर भी उनके परिवार के खिलाफ एक कांग्रेस नेता गलत पोस्ट करता है औऱ फिर गुंडागर्दी करता है। अभी कुछ वक्त पहले की ही बात है जब योगी आदित्यनाथ के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। वो इसलिए क्योंकि उनका परिवार बिलकुल आम ज़िंदगी जीता है, लेकिन फिर भी, क्योंकि योगी आदित्यनाथ एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं तो उस लिहाज़ से परिवार की सुरक्षा ज़रूर बढ़ाई जानी चाहिए थी।

ये भी देखें

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग