श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी की सिली चप्पल हुई बेशकीमती, बैग भरकर नोट देने को तैयार लोग

राहुल गांधी ने रामचेत की दुकान पर जो चप्पल सिली थी, अब उस चप्पल को लेने के लिए रामचेत को मुंह मांगी कीमत दी जा रही है, लेकिन रामचेत चप्पल बेचने को तैयार नहीं हैं। रामचेत से बात करने पर उन्होंने बताया कि चप्पल लेने के लिए कई लोग फोन कर रहे हैं...
rahul-gandhi-stitched-slippers-priceless-people-are-ready-to-give-bag-full-of-notes

Rahul Gandhi Stitched Slippers: लखनऊ जाते समय अचानक राहुल गांधी का काफिला सुल्तानपुर के गुप्तागंज के विधायक नगर के रामचेत नाम के एक मोची की दुकान पर रुका। राहुल गांधी गाड़ी से निकल कर रामचेत की दुकान पर जाकर बैठे और रामचेत से बाते करने लगे। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने वहां जूते चप्पलों की सिलाई भी की। साथ ही रामचेत से उनकी परेशानियों के बारे में भी जाना।

चप्पल को लेने के लिए मिल रही मुंह मांगी कीमत

राहुल गांधी ने रामचेत की दुकान पर जो चप्पल सिली थी, अब उस चप्पल को लेने के लिए रामचेत को मुंह मांगी कीमत दी जा रही है, लेकिन रामचेत चप्पल बेचने को तैयार नहीं हैं। रामचेत से बात करने पर उन्होंने बताया कि चप्पल लेने के लिए कई लोग फोन कर रहे हैं। इस चप्पल को लेने के लिए 1 लाख रुपये तक के ऑफर आ चुके हैं। एक व्यक्ति कॉल करके बोलता है कि तुम मुझे चप्पल दे दो, मैं तुम्हें बैग भर के पैसा दूंगा। 29 जुलाई को एक व्यक्ति दुकान पर आया और बातें की। इसके बाद राहुल गांधी के सिले जूते के बजाए 10 हजार रुपये देने की बात की, जिसे मैंने मना कर दिया।

राहुल गांधी ने दिया ये खास तोहफा (Rahul Gandhi Stitched Slippers)

रामचेत ने बताया कि राहुल गांधी ने मुझे कॉल भी किया था और पूछा कि सब ठीक है। कोई परेशानी तो नहीं है। राहुल गांधी ने मुझे सिलाई मशीन भी गिफ्ट की है। रामचेत ने कहा कि अब हम राहुल की पार्टी को सपोर्ट करेंगे। रामचेत ने बताया कि जब से राहुल गांधी उनकी दुकान पर आए हैं, तब से उनके घर पर कभी कर्मचारी तो अधिकारी आते रहते हैं और पूछते रहते हैं कि मुझे कोई परेशानी तो नहीं है। इससे पहले अभी तक कोई पूछने नहीं आया।

यह भी पढ़ें-यूपी विधानसभा में ‘लव जिहाद रोकथाम’ बिल पास, दोषी पाए गए तो उम्रकैद की सजा

रामचेत ने बताया कि उसे जूता-चप्पल सिलते हुए 30 साल हो गए। वह किसी भी नेता को नहीं जानता है। अपने गांव के प्रधान से कई बार घर के लिए कहा, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई थी। जब से राहुल गांधी दुकान पर आए हैं, तब से प्रधान घर आ रहे हैं और बोलते हैं कि घर जल्द ही मिल जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना