Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Rajasthan: अजमेर में ट्रेन डिरेल करने की कोशिश, ट्रैक पर रखा था 70 किलो का ब्लॉक; बड़ा हादसा टला

जस्थान के अजमेर जिले कुछ अराजकतत्वों ने अजमेर में सराधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच दो जगहों पर सीमेंट के 70 किलो वजनी ब्लॉक रख दिया था।
Rajasthan:| shreshth bharat

Rajasthan: कानपुर के बाद अब राजस्थान के अजमेर जिले से ट्रेन को डिरेल करने की खबर सामने आ रही है। कुछ अराजकतत्वों ने अजमेर में सराधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच दो जगहों पर सीमेंट के 70 किलो वजनी ब्लॉक रख दिया था।

ट्रेन इन ब्लॉक को तोड़ते हुए आगे निकल गई और एक भयंकर हादसा होने से बच गया। यह कोई पहली बार नहीं है, जब राजस्थान (Rajasthan) से ऐसी किसी हरकत की खबर सामने आई है। इससे पहले 2 बार भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

मामला रविवार रात का बताया जा रहा है। मालगाड़ी फुलेरा से अहमदाबाद जा रही थी, तभी इस घटना का पता चला। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 8 सितंबर की रात 10:36 बजे पुलिस को यह सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रखा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की शुरुआती जांच में यह पता चला कि एक किमी के दायरे में आमने-सामने की लाइन में 2 जगहों पर ब्लॉक रखा गया था, जो इंजन के टकराने से टूट गया। ये दोनों ब्लॉक अलग-अलग जगह पर रखे गए थे।

CM योगी की मंशा के अनुरूप अयोध्या को सोलर सिटी बना रही डबल इंजन

इसके बाद डीएफसीसी और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने मिलकर सराधना से बांगड़ ग्राम स्टेशन तक पेट्रोलिंग की और स्थिति का जायजा लिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार