श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नीतीश कुमार का NDA को बड़ा झटका, मणिपुर सरकार से वापस लिया समर्थन

JDU Withdraws Support In Manipur: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (JDU) ने NDA को तगड़ा झटका दिया है। JDU ने मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है।
PM MODI AND NITISH KUMAR

JDU Withdraws Support In Manipur: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (JDU) ने NDA को तगड़ा झटका दिया है। JDU ने मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। इस समय मणिपुर में बीजेपी की सरकार है और एन बीरेन सिंह वहां के सीएम है। जेडीयू ने औपचारिक रूप से मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का एलान कर चुका है।

5 विधायक थे JDU के मणिपुर में

बता दें कि जेडीयू ने 2022 से भाजपा के साथ गठबंधन किया था, लेकिन अब सत्तारूढ़ सरकार गठबंधन तोड़ दिया है। 2022 में जेडीयू के छह में से पांच विधायकों ने भाजपा का समर्थन किया था, जिससे भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई थी। अब जेडीयू ने भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस लेते हुए राज्यपाल को औपचारिक पत्र सौंपा दिया है।

सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं- सीएम एन बीरेन सिंह

वहीं, सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि जेडीयू के समर्थन वापस लेने के बाद भी भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राज्य विधानसभा में भाजपा का बहुमत इतना मजबूत है कि यह किसी भी राजनीतिक व्यवधान के बिना सत्ता में बनी रह सकती है।

60 में से मिली थी 32 सीटें

भाजपा को 32 सीटें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) को 6 और और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 7 सीटें मिली हैं, जबकि नगा पीपुल्स फ्रंट और कांग्रेस को 5-5 सीटें मिली हैं। 2 सीटों पर कूकी पीपुल्स अलायंस को जीत मिली है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका