श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

48 घंटे दो, पूरा महाराष्ट्र साफ कर देंगे… राज ठाकरे ने ऐसा क्यों कहा?

Maharashtra News: महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के यवतमाल में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की राज्य सरकार की कानून व्यवस्था सवाल उठाए।
Raj Thackeray

Maharashtra News: महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के यवतमाल में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की राज्य सरकार की कानून व्यवस्था सवाल उठाए। राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में अपराधियों को कानून का डर नहीं है। मैं इस सबका जिम्मेदार पुलिस को नहीं मानता हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता हमें 48 घंटे दे तो पूरा महाराष्ट्र साफ करके दिखा देंगे।

राज ठाकरे ने पुलिस को लेकर कहा कि मैं इस सबके लिए पुलिस को जिम्मेदार नहीं मानता हूं, क्योकि पुलिस के ऊपर राज्य सरकार का दवाब होता है। लाठी चार्ज या फिर किसी परिस्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस के हाथ में कुछ नहीं हैं।

मनसे प्रमुख ने कहा कि आपको लग रहा है कि राज ठाकरे कुछ भी बोल रहे हैं, पर ऐसा नहीं है। मैं ये बहुत गंभीर होकर आप लोगों से बोल रहा हूं। एक बार राज ठाकरे के हाथ में महाराष्ट्र की सत्ता दे दो, सरकार कैसे चलाई जाती है, मैं दिखाता हूं।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Bandh: बदलापुर घटना के विरोध में उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र बंद का किया एलान

‘कानून व्यवस्था का डर क्या होता है, हम बता देंगे’

राज ठाकरे ने दावा किया कि कानून व्यवस्था का डर क्या होता है, यह भी आपको दिखाऊंगा। फिर इस महाराष्ट्र में कोई व्यक्ति महिला की ओर गंदी नजर से देखने की हिम्मत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पर मेरा विश्वास है। पुलिस को 48 घंटे दूंगा… अगर जनता 48 घंटे दे तो पूरा महाराष्ट्र साफ कर के दिखाएंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jammu Kashmir Assembly Election 2024| SHRESHTH BHARAT
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, जानें खास बातें
cm yogi
विश्वकर्मा जयंती पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में CM योगी ने किए कई बड़े एलान
CM Yogi Adityanath
CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में PM मोदी पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
Manoj Kumar Verma
कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने मनोज वर्मा, ट्रेनी डॉक्टर्स की मांग पर सीएम ने किया बदलाव
India vs Bangladesh Test And T20 Series
भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग देखें यहां बिलकुल फ्री, जानें कैसे
Arvind Kejriwal Resigns
अरविंद केजरीवाल ने LG वीके सक्सेना को सौंपा इस्तीफा, आतिशी ने नई सरकार का दावा किया पेश