Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अबू आजमी को औरंगजेब की तारीफ पड़ी भारी, महाराष्ट्र विधानसभा से हुआ निलंबन

Abu Azmi Suspended: महाराष्ट्र समाजवादी के अध्यक्ष अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की थी, जोकि उन पर भारी पड़ गई है। उन्हें विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है।
Abu Azmi Suspended

Abu Azmi Suspended: महाराष्ट्र समाजवादी के अध्यक्ष अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की थी, जोकि उन पर भारी पड़ गई है। उन्हें विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से विधायक आजमी को विधानसभा के मौजूदा सत्र से सस्पेंड किया गया है।

वहीं इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा था कि अबू आजमी का यह बयान महाराष्ट्र की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाता है और इसके लिए उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें निलंबित किया जाएगा।

औरंगजेब पर विवादित बयान

सपा विधायक अबू आजमी ने सोमवार को मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की थी, जिसके बाद देश में बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया। आजमी ने कहा था, “औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था। उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी, धर्म की नहीं थी, हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी। औरंगजेब ने अपने कार्यकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया। औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास दिखाया जा रहा है।”

अबू आजमी ने अपने बयान पर मांगी माफी

मंगलवार को अबू आजमी ने अपने बयान को वापस लेते हुए माफी मांग ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है। औरंगजेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है, जो इतिहासकारों और लेखकों ने कहा है।” इसके बावजूद, महाराष्ट्र विधानसभा ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग