Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, इस दिन होगी वोटिंग

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
Jharkhand Assembly Election 2024

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि महाराष्ट्र में मतदान 20 नवंबर को एक ही चरण में होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

झारखंड में कुल 2.60 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं और इनमें 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला मतदाता हैं। राज्य में 11.84 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। युवा मतदाता 66.74 लाख हैं।

कुमार ने कहा कि दोनों चरणों के लिए राजपत्र अधिसूचना की तारीख क्रमशः 18 और 22 अक्टूबर को जारी की जाएगी। दोनों चरणों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 और 29 अक्टूबर है, नामांकन की जांच की तिथि 28 और 30 अक्टूबर है तथा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि क्रमशः 30 अक्टूबर और 1 नवंबर है।

85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक घर से मतदान कर सकते हैं। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा, जिसमें राज्य में 81 निर्वाचन क्षेत्रों (44 सामान्य, 9 एससी, 28 एसटी) में चुनाव होने हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में चुनाव आयोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने 24 सितंबर को रांची में झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की गहन समीक्षा की थी। 2019 में झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।

चुनाव आयोग ने 48 विधानसभा सीटों और दो संसदीय क्षेत्रों में भी उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 11 पर्यवेक्षक करेंगे कांग्रेस का बेड़ापार? बघेल-पायलट भी शामिल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग