Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ऑनलाइन गेम में हारे 17 लाख, रचा अपनी झूठी लूट का स्वांग

ludo

देश में इस समय ऑनलाइन जुआ बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रहा है. इसमें देश की बड़ी जनसंख्या फंसती हुई नजर आ रही है, जिसमें में अधिकतर युवा इस दलदल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है गाजियाबाद के साहिबाबाद से . साहिबाबाद के एक स्क्रैप कारोबारी के बेटे को ऑनलाइन लूडो खेलने का ऐसा चस्का लगा कि उसने अपने 17 लाख रूपये गंवा दिए. इसके बाद इसने अपने साथ हुई लूट का ड्रामा भी रच दिया. इसने अपने परिजनों को बताया कि इसके साथ जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर 6 लाख रूपये और इसका मोबाइल फोन लूट लिया है.

इसके बाद इसके परिजनों ने लूट की FIR दर्द करवा दी. इसके बाद जब पुलिस ने जांच की और इस युवक के साथ सख्ती के साथ पूछताछ की तो पूरी कहानी निकलकर सामने आई. यूपी के साहिबाबाद के शहीद नगर कारोबारी गुरफान का बेटा साकिब को पुलिस को झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. देश में इस समय ऑनलाइन गेम में हारकर अपना सबकुछ गंवा देने वालों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है. युवा इसका बड़ी तेजी से शिकार बन रहे हैं. साकिब दो साल से इस ऑनलाइन जुए में पड़ा हुआ था शुरूआत में इसे जीत मिली लेकिन बाद में ये हारता ही गया ऐसा हर ऑनलाइन गेम खेलने वाले के साथ होता है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार