Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Heatwave in North India: जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने कही ये बात

उत्तर भारत में तेज चिलचिलाती धूप गिर रही है। लेकिन अब यहां के लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने यूपी में शुक्रवार को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
weather report| up | shreshth bharat

Weather Report: उत्तर भारत में तेज चिलचिलाती धूप गिर रही है। लेकिन अब यहां के लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने यूपी में शुक्रवार को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का भी अनुमान जताया है। इसके अलावा आगामी दिनों में यूपी में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की भी उम्मीद जतायी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में एक या दो जगहों पर और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर लू का कहर जारी रहने की आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि एक और दो जून को पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी, बिजली की चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। वहीं, तीन जून को पूरे उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और आंधी के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार तेज हवा चलने का अनुमान है।

यूपी के शाहजहांपुर जिले में प्रचंड गर्मी के चलते गुरुवार की शाम मौसम में बदलाव हुआ। शाम करीब छह बजे तेज आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन तेज आंधी से कई क्षेत्रों में पेड़ टूटकर गिर गए, जिसकी वजह से आवागमन बाधित रहा।

भारत लौटे प्रज्वल रेवन्ना, पुलिस ने किया गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी

गर्मी से कई लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी के चढ़ते पारे ने पिछले कई सालों के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में हीट स्ट्रोक से कुल 29 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। प्रयागराज और कौशाम्बी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि पूर्वांचल के पांच जिलों में हीटवेव से 12 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें वाराणसी में चार, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ और भदोही में दो-दो लोगों की मौत शामिल हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग