Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्वाति मालीवाल का नया वीडियो आया सामने, CM हाउस से निकाला गया बाहर

Swati Maliwal Assault Case: स्वीति मालीवाल का एक और नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला सुरक्षाकर्मी उनको सीेएम पाउस से बाहर लाती नजर आ रही है...
SWATI MALIWAL | AAP | CM HOUSE | ARVIND KEJRIWAL | SHRESHTH BHARAT

Swati Maliwal Assault Case: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम आवास में हुई मारपीट के मामले में एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सीएम आवास के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति मालीवाल सीएम हाउस से बाहर निकल रही हैं और एक महिला सुरक्षाकर्मी उनका हाथ पकड़कर बाहर ले जाती नजर आ रही हैं। इस दौरान तीन और सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

जैसे ही स्वाति मालीवाल बाहर सड़क पर पहुंचती हैं तो महिला सुरक्षाकर्मी से अपना हाथ झटकती हैं। इस दौरान वहां दो पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं और स्वाति सीएम आवास की तरफ इशारा करते हुए उनसे कुछ कह रही हैं।

इससे पहले भी आया एक वीडियो सामने

इसी मामले से जुड़ा एक कथित वीडियो 17 मई को सामने आया था, जिसमें वह सीएम हाउस के अंदर नजर आईं । स्वाति मालीवाल जब वहां से बाहर आने को कहते हैं तो वह कर्मचारियों पर भड़क जाती हैं और अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर गुस्सा करती हैं, जिसमें वह कहती हैं कि अगर मुझे किसी ने हाथ लगाया तो सभी की नौकरी खा जाउंगी। आज मैं इन सब लोगों को देख लूंगी, जो करना है करो मैं यहां से नही जाऊंगी। आप मेरी डीसीपी से बात कराइए अभी के अभी। मैं एसएचओ सिविल लाइंस से बात करूंगी पहले, जो होगा यहीं होगा।

स्वाति मालीवाल ने दिया था ये बयान

‘मैं सीएम आवास के ड्राइंग रूम तक गई और वहां केजरीवाल का इंतजार कर रही थी, तभी उनका पीएस विभव कुमार वहां आया और मुझे गालियां देने लगा। जब मैंने उसकी गालियों का विरोध किया तो उसने मुझे थप्पड़ मारा। मैंने शोर मचाया और कहा कि मुझे छोड़ दो, जाने दो, लेकिन वह मुझे लगातार मारता रहा। विभव ने मेरे संवेदनशील अंगों पर भी मारा। उसने मुझे थप्पड़ और पेट में भी मारा था।’ ये बयान दिया है आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने। स्वाति मालीवाल ने पुलिस शिकायत में ये बयान दर्ज कराया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग