Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सत्येंद्र जैन को आज ही जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

SATYENDRA JAIN | BAIL | SUPREME COURT | AAP | ARVIND KEJRIWAL | SHRESHTH BHARAT

आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन को आज ही जेल जाना होगा। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। आप नेता सत्येंद्र जैन को आज ही सरेंडर करना होगा और वापस जेल जाना होगा। दरअसल, आम आदमी पार्टी नेता स्वास्थ्य कारणों की वजह से अंतरिम जमानत पर थे। सोमवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बेला एवं त्रिवेदी की बेंच ने फैसला सुनाया और सत्येंद्र जैन की याचिका को खारिज कर दिया।

जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मित्थल की पीठ ने इस संबंध में अपना फैसला सुनाया।कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें करीब नौ महीने पहले अंतरिम जमानत दी थी। कोर्ट ने उन पर इस मामले से जुड़े गवाहों, शिकायतकर्ताओं आदि पर प्रभाव का इस्तेमाल करने, उनसे और मीडिया से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क करने, राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने जैसी कई तरह की पाबंदियां भी लगाई थी।

ये था पूरा मामला

साल 2018 में ED ने इस मामले में सत्येंद्र जैन से पूछताछ की गई थी। AAP नेता के खिलाफ CBI ने 2017 में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इस एफआईआर में सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया। एफआईआर के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग चार कंपनियों के द्वारा की गई थी। जो सीधा सत्येंद्र जैन से जुड़ी थी। ईडी का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की शिकायत पर आधारित था। जिसमें आरोप लगाया गया कि सत्येंद्र जैन ने 14 फरवरी, 2015 से 31 मई, 2017 तक विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर चल संपत्तियां हासिल की थीं, जिसका वह संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके थे। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के द्वारा 22 मई 2022 में उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग