Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, 12 जुलाई को अगली सुनवाई

Delhi Excise policy case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ा दी है...
Arvind Kejriwal Delhi CM custody extended till August 8 in Excise Policy Case

Delhi Excise policy case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने केजरीवाल के साथ ही विनोद चौहान को भी न्यायिक हिरासत में भेजा है। सीएम अरविंद केजरीवाल और विनोद चौहान को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।

बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई से जुड़े भ्रष्टाचार के केस में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। केजरीवाल के वकील ने कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और जस्टिस तुषार राव की बेंच के समक्ष यह जमानत याचिका लगाते हुए इस पर त्वरित सुनवाई की मांग की थी। अदालत अब शुक्रवार को सीएम की याचिका पर सुनवाई करेगी।

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला जवान का तबादला, जानें पूरा मामला

अदालत में मौजूद सीएम अरविंद केजरीवाल के वकील रजद भारद्वाज ने कहा कि याचिकाकर्ता को अवैध तरीके से कस्टडी में रखा गया है। केजरीवाल के वकील ने गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई की मांग की तो जस्टिस मनमोहन ने कहा कि जजों को कागजात देखने दीजिए। अब अगले दिन इस पर सुनवाई करेंगे।

बता दें, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 26 जून को तिहाड़ जेल सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, उससे पहले ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

आलीशान जिंदगी जीते हैं ‘भोले बाबा’, कपड़े-चश्मा सब इंपोर्टेड, हाथरस कांड से जुड़े तार

क्या है शराब नीति मामला? 

दिल्ली में नवंबर 2021 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक नई शराब नीति लाई गई थी। इसका मकसद शहर में शराब बिक्री में सुधार करना था। हालांकि, इस नीति को कुछ लोगों ने सराहा, जबकि कुछ ने इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। जुलाई 2022 में दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को शराब नीति में उल्लंघनों की जानकारी दी थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग