श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

नीतीश कुमार ने ललन सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता पावरफुल हुए केसी त्यागी


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर और बिहार में चल रही उथल पुछल के बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। जेडीयू अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को अपना राजनीतिक सलाहकार बनाया है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई है।

सीएम नीतीश की कई टीम में सांसद आलोक कुमार सुमन को फिर से कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मंगली लाल मंडल, रामनाथ ठाकुर, संजय झा, अली अशरफ फातमी, कहकंशा परवीन, आफाफ आलम राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। पूर्व विधायक राजीव रंजन भी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए। नीतीश कुमार की नई टीम में ललन सिंह को जगह नहीं मिली है।

राष्ट्रीय महासचिव की लिस्ट में कई नाम शामिल हैं, जिसमें मंत्री संजय झा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातमी, मंगनी लाल मंडल, आफाक अहमद, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशा परवीन, रामसेवक सिंह, कपिल हरिश्चंद्र, इंजीनियर सुनील और राज सिंह मान शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय सचिव की लिस्ट में राजीव रंजन प्रसाद, विद्या सागर निषाद, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार और मोहममद निसाार को जगह मिली है। पूर्व विधायक राजीव रंजन को जेडीयू का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

नीतीश कुमार की नई टीम में केसी त्यागी की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। पार्टी में वो नंबर 3 के पदाधिकारी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ-साथ उन्हें राजनीतिक सलाहकारों की भी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वहीं पार्टी में नीतीश के बाद दूसरा नंबर वशिष्ठ नारायण का है। वशिष्ठ नारायण को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

IND vs PAK match
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कल, जानें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरियां
aus vs eng
AUS और ENG के बीच मुकाबला शुरू, स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Delhi CM Rekha Gupta Meet PM Modi
CM रेखा गुप्ता ने PM मोदी से की मुलाकात, बुनियादी ढांचे में सुधार पर की चर्चा
explosives and weapons
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, बरामद किए विस्फोटक और हथियार
Chhattisgarh Road Accident
छत्तीसगढ़ में कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चार घायल
World Thinking Day 2025
आज है विश्व चिंतन दिवस 2025, जानें कब हुई थी इसकी शुरुआत