Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली-एनसीआर का मौसम आज से लेगा करवट, जानें कितनी बढ़ेगी गर्मी

Delhi Weather Today: दिल्ली में ठंड का दौर अब खत्म हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से हवाएं थम जाएंगी और तापमान में वृद्धि होने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, चार दिन में राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।
Delhi Weather Today

Delhi Weather Today: दिल्ली में ठंड का दौर अब खत्म हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से हवाएं थम जाएंगी और तापमान में वृद्धि होने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, चार दिन में राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बृहस्पतिवार को तेज हवाएं और धूप

बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में तेज हवाएं चलती रहीं। आसमान साफ रहा और धूप भी निकली। लेकिन हवाओं के चलते धूप की तपन कम ही रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक 28.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 12.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 60 से 20 प्रतिशत दर्ज हुआ।

शुक्रवार का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध हो सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 13 डिग्री रहने का अनुमान है। सोमवार तक दिन का तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम 17 से 18 डिग्री छू सकता है।

दिल्ली की हवा साफ

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बुधवार को दिल्ली की हवा साफ रही। एक्यूआइ 124 या मध्यम श्रेणी में रिकार्ड किया गया। एनसीआर के शहरों में भी यह संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही रहा। हाल- फिलहाल इसमें वृद्धि के कोई आसार नहीं हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग