केजरीवाल द्वारा BJP पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाने के मामले में आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर नोटिस देने पहुंची। इससे पहले भी कल क्राइम ब्रांच की टीम केजरीवाल के घर नोटिस देने पहुंची थी।
#WATCH | A team of Delhi Police Crime Branch officials arrive at the residence of CM Arvind Kejriwal in Delhi.
— ANI (@ANI) February 3, 2024
Yesterday, Police officials came here to serve notice in connection with Aam Aadmi Party's allegation against BJP "of trying to buy AAP MLAs". Delhi Police asked him… pic.twitter.com/qrBXaBnDzc
हांलाकि कल भी दिल्ली पुलिस CM के घर नोटीस देने पहुंची थी पर अरविंद केजरीवाल ने पुलिस के सामने आने से इनकार कर दिया था। इसलिए दिल्ली पुलिस की टीम आज फिर से नोटिस देने सीएम आवास पहुंची। क्राइम ब्रांच का कहना हैं कि वह नोटिस अरविंद केजरीवाल को ही देगें।
शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंची थी क्राइम ब्रांच की टीम
शुक्रवार शाम को क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर नोटिस देने पहुंची थी। लेकिन आतिशी के चंडीगढ़ में होने के कारण क्राइम ब्रांच उन्हें नोटिस नहीं दे पाई थी। कयास लगाए जा रहे है कि क्राइम ब्रांच फिर आज शिक्षा मंत्री के गर भी नोटिस देने जाएगी। क्राइम ब्रांच ने नोटिस में दोनों मंत्रीयों से BJP पर लगाए गए आरोपों के साक्ष्य के साथ अन्य सभी जानकारीया मांगी है। साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को जांच में शामिल होने के लिए भी कहा है। शिक्षा मंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने BJP पर यह आरोप लगाया था कि BJP ने AAP के सात विधायकों को खरीदने के लिए BJP ने विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का लालच दिया था।
क्या हैं मामला?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 27 जनवरी को BJP पर यह आरोप लगाया था कि BJP ने AAP के सात विधायकों को खरीदने के लिए उन्हें 25-25 करोड़ रुपये और पार्टी का टिकट देने का लालच दिया हैं।
एक्स पर दी थी जानकारी
अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए साएम ने लिखा था कि पिछले दिनों BJP ने हमारे दिल्ली के सात MLA को कहा है कि कुछ दिन बाद हम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद MLA को तोड़ेंगे। 21 MLA से बात हो चुकीं है और बाकियों से भी बात चल रही हैं। इसके बाद हम दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। तुम भी आ जाओ BJP में। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वाएगें।
पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है – “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 27, 2024
हालांकि BJP को दावा है कि BJP ने 21 MLA से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के अनुसार BJP ने अभी तक सात MLA को ही संपर्क किया है। यह मुझे किसी शराब घोटाले की जांच के लिए गिरफ्तार नहीं कर रहे बल्कि दिल्ली में AAP की सरकार गिराने के लिए साजिस कर रहे हैं। हमारी सरकार को गिराने के लिए BJP ने पिछले नौ सालों में कई साजिसे किए हैं। लेकिन उन्हें कभी कोई सफलता नहीं मिली है। जनता ने और भगवान ने हमेशा हमारा साथ दिया हैं। हमारे सभी MLA भी हमारे साथ मजबूती से खड़े हैं। इस बार भी ये सफल नहीं होंगे।