Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Amit shah: Fake Video के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

Amit shah | DELHI POLICE | VIRAL VIDEO | FAKE VIDEO | SHRESHTH BHARAT

देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का एक फेक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, ये एक Edited Video है। जिसका सच्चाई से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। इस फेक वीडियो में अमित शाह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं , “भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो गैर-संवैधानिक एससी, एसटी और ओबीसी के रिजर्वेशन को हम समाप्त कर देंगे।” इसी फेक वीडियो की दिल्ली पुलिस को शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस फेक वीडियो की बीजेपी और गृहमंत्रालय की ओर से शिकायत की गई थी।

दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले में 153/153A/465/469/171G IPC और 66C IT एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने अपने दोनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म से ये जानकारी मांगी है कि ये एडिटेड वीडियो किस अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

सूत्रों में मुताबिक, इस फेक वीडियो की शिकायत गृह मंत्रालय की ओर से मांगी गई थी। शिकायत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल साइबर विंग IFSO यूनिट ने एफआईआर दर्ज की है।

मूल रूप से अमित शाह ने कहा था कि सरकार बनते ही बीजेपी मुस्लिम समुदाय को दिए जा रहे असंवैधानिक आरक्षण को हटा देगी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमें देश के अलग-अगल हिस्सों से शिकायतें मिल रही हैं और हम यह सुनिश्चति करेंगे की इन सभी शिकायतों पर एक एफआईआर दर्ज की जाए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग