Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आतिशी होंगी दिल्ली की नई सीएम, केजरीवाल ने किया नाम का एलान

Delhi New CM: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सीएम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की सीनियर लीडर आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई सीएम होंगी।
Delhi New CM Atishi Marlena

Delhi New CM Atishi Marlena: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सीएम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की सीनियर लीडर आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई सीएम होंगी। राष्ट्रीय राजधानी में अपने आवास पर विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह प्रस्ताव रखा और विधायकों ने उनका समर्थन किया।

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनी है। इससे पहले दिवंगत सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। केजरीवाल सरकार में आतिशी के पास छह अहम विभाग थे। इनमें शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन और पावर मंत्रालय शामिल है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के नेताओं ने दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी का नाम सुझाया था। पीएसी की सोमवार (16 सितंबर) को बैठक हुई थी। 

केजरीवाल ने सीएम पद से रविवार को किया था इस्तीफे का ऐलान

इससे पहले, अरविंद केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद आज वो शाम में उप-राज्यपाल विनय सक्सेना से मुलाकात करके अपना इस्तीफा दे देंगे।

दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई के मामले में उन्हें 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। वो 13 सितंबर को ही तिहाड़ जेल से बाहर आ गए थे।

दवाब में बनाई गई आतिशी सीएम- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली की मंत्री आतिशी के दिल्ली की नई सीएम बनने पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अनिच्छा से सीएम बनाया। मनीष सिसोदिया के दबाव के कारण वे मनचाहा सीएम नहीं बना पाए। मनीष सिसोदिया के कारण ही उन्हें सारे विभाग दिए गए। उनके दबाव में ही आतिशी को सीएम बनाया गया है। चेहरा बदल गया है लेकिन भ्रष्ट चरित्र जस का तस है और दिल्ली की जनता जवाब मांगेगी।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग