Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मनी लॉन्ड्रिंग केस नहीं थम रही केजरीवाल की मुश्किलें, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

Kejriwal Judicial Custody Extends: राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 जूलाई तक बढ़ा दी है...
Arvind Kejriwal bail halt by high court in delhi excise policy case read here

Kejriwal Judicial Custody Extends: दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद उन्हें आज (19 जून) कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, बुधवार को न्यायिक हिरासत खत्म होने पर अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की न्यायिक (Kejriwal Judicial Custody Extends) हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी। 

21 मार्च को ईडी ने किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि आबकारी मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से ही वो तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए उन्हें चुनाव प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत मिली थी। चुनाव खत्म होने के बाद दो जून को उन्होंने सरेंडर कर दिया था।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट की टिप्पणी, कहा- कुछ सुविधा चाहिए तो ईडी की…

केजरीवाल ने की थी ये मांग

बता दें कि, इससे पहले पिछले हफ्ते, केजरीवाल ने एक अतिरिक्त आवेदन दाखिल कर अपनी पत्नी को मेडिकल बोर्ड के बैठने और उनकी जांच के दौरान वर्चुअली उनके मेडिकल चेकअप में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए ईडी ने अतिरिक्त समय मांगा है। ईडी के वकील ने कहा था कि मेडिकल बोर्ड अभी तक आधिकारिक रूप से गठित नहीं हुआ है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग