Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या पंजाब में होगा खेला? केजरीवाल ने बुलाई भगवंत मान और उनकी पूरी कैबिनेट की बैठक

Arvind Kejriwal Meeting: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के चुनाव हारने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। इस हार की गूंज पंजाब तक देखने को मिली।
Arvind Kejriwal Meeting (1)

Arvind Kejriwal Meeting: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के चुनाव हारने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। इस हार की गूंज पंजाब तक देखने को मिली। इसी बीच पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान अपने कैबिनेट के साथ चंढीगढ़ से दिल्ली के रवाना हो गए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी के टूटने की अफवाह के बीच यह बैठक बुलाई गई है कि आप के कोई आंतरिक असंतोष है। बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे दिल्ली के कपूरथला हाउस में किया जाएगा। इस बैठक में स्वयं आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, उनके मंत्रियों और पंजाब के सभी विधायकों शामिल होंगे।

बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बाद से ही कांग्रेस और भाजपा ने दावा किया था कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान को पद से हटाने की तैयारी कर रहे हैं।

पंजाब चुनाव पर होगी चर्चा

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था। पंजाब के सीएम भगवंत मान, उनकी कैबिनेट के मंत्री, सांसद, विधायक और AAP की राज्य इकाई के पदाधिकारियों सहित 200 से अधिक नेता चुनाव प्रचार के लिए हफ्तों तक दिल्ली में प्रचार किया था। वहीं इस बैठक में इस बात पर गौर किया जाएगा कि दिल्ली चुनाव में क्या कमी रह गई थी और 2027 में पंजाब में होने वाले चुनाव के लिए भी रणनीति भी तैयार की जाएगी।

पंजाब में सरकार गिरने का डर

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कई बड़े-बड़े चुनावी वादें किए थे, लेकिन वह उनको पूरा नहीं कर पा रही है। इसकी सीधी नाराजगी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में देखने को मिली। वहीं इस बात की भी अटकले लगाई जानें लगी कि केजरीवाल दिल्ली में चुनाव हारने के बाद पंजाब के सीएम बन जाएंगे।                       

केजरीवाल, भगवंत मान को हटाने की कर रहें हैं तैयारी- कांग्रेस

वहीं, विपक्षी दलों ने पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों की बैठक दिल्ली में आयोजित करने पर भी सवाल उठाया है। कांग्रेस का आरोप है कि पंजाब का शासन भगवंत मान नहीं, बल्कि दिल्ली में बैठे अरविंद केजरीवाल चला रहे हैं। इधर, भाजपा नेता तरुण चुघ ने दावा किया है कि पंजाब में मान सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। दिल्ली के बीजेपी विधायक मजिंदर सिंह सिरसा ने भगवंत मान को आगाह किया है कि केजरीवाल उन्हें पद से हटाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

BJP और कांग्रेस की अफवाहों का किया खंडन

AAP के सांसद मालविंदर सिंह कांग ने कहा, ‘प्रताप सिंह बाजवा असंभव सपने देख रहे हैं- बिल्कुल मुंगेरीलाल की तरह। उन्होंने कहा, ‘भगवंत मान पंजाब में स्थिर सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। सिरसा को अब दिल्ली में भाजपा के चुनाव पूर्व वादों को पूरा करने की चिंता करनी चाहिए।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग