Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या आज कोर्ट में पेश होंगे अरविंद केजरीवाल? दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग आज

arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की आज राजउ एवेन्यू कोर्ट में पेशी होनी है। ये पेशी आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में होनी है। हालांकि, अभी तक ये तय नहीं है कि क्या केजरीवाल कोर्ट में पेश होंगे या नहीं। दूसरी ओर आज दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत पर भी चर्चा होगी। सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया था। विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें झूठे केसों में फंसाया जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भाजपा विधायकों को ‘खरीदने’ की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि आप के दो विधायकों ने उन्हें बताया कि उनसे भाजपा के सदस्यों ने संपर्क किया था। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा ‘विधायकों को बताया गया कि 21, AAP विधायक पार्टी छोड़ने के लिए सहमत हो गए हैं और अन्य भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने विधायकों को भाजपा में शामिल होने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की। विधायकों ने मुझसे कहा कि वे नहीं माने। जब हमने अन्य विधायकों से बात की तो पता चला कि उन्होंने 21 नहीं बल्कि सात विधायकों से संपर्क किया है। वे एक और ऑपरेशन लोटस को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग