Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM अरविंद केजरीवाल की याचिका पर HC में सुनवाई आज, जानिए मामला

ARVIND KEJRIWAL | AAP | BJP | ED | DELHI HIGH COURT | SHRESHTH BHARAT

Excise Policy Case Hearing Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट आज सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगा। केजरीवाल की इस याचिका में गिरफ्तारी, पूछताछ और जमानत के संबंध में पीएमएलए के कुछ प्रावधानों की वैधता को चुनौती दी गई है। बता दें कि इस याचिका की सुनवाई जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस मनोज जैन की पीठ  द्वारा की जाएगी।

ईडी ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि वह आबकारी शराब नीति से जुड़े सभी आरोपियों के संपर्क में थे। इसी वजह से आप को रिश्वत के रूप में लाभ मिला था, जिसके चलते उन्हें समन जारी किया गया था। जबकि अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी का गलत फायदा उठा रही है।

वहीं, इस मामले में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उनके पति को इंसुलिन नहीं दे रही है, बल्कि वो अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तानाशाही अब और ज्यादा दिन नहीं चलेगी, क्योंकि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन बड़ी जीत हासिल करेगा।

बता दें, पिछले हफ्ते भी अरविंद केजरीवाल की एक याचिका पर सुनवाई की गई थी। इस याचिका की सुनवाई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हुई थी। इस याचिका में अरविंद केजरीवाल के डॉक्टरों से नियमित रूप से सलाह लेने की अपील की थी। सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्हें शुगर की बीमारी है फिर भी वह नियमित रूप से मीठा खा रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग