Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा AAP के विरोध का मामला, क्या बोले जज

AAP | AAP PROTEST | HIGH COURT | SHRESHTH BHARAT

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही थी। आज ‘आप’ के लीगल सेल ने सभी निचली अदालतो में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी। ‘आप’ के इस विरोध के चलते काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI ) ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

BCI ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

BCI ने इसके लिए हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में BCI  ने लिखा है कि अदालत में किसी भी प्रकार का कोई विरोध नहीं हो सकता है। इस याचिका की सुनावई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि अगर इसके कारण किसी को भी कोई दिक्कत हो रही है वो यहीं आ सकता है और हम इस पर कदम उठाएंगे।

विधायको ने टी-शर्ट पर लिखा ‘मोदी का सबसे बड़ा डर केजरीवाल’

इस बीच अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर देश के कई कोनों में विरोध प्रदर्शन जारी है। ‘आप’ के विधायको ने दिल्ली विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है। इन सभी विधायकों ने ‘केजरीवाल को रिहा करो’ के नारे भी लगाऐ थे। आम आदमी पार्टी के सभी विधायको पीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। इन टी-शर्ट पर अरविंद केजरीवाल की सलाखों  के पीछे खड़े हुए की फोटो लगी हुई थी और नीचे लिखा था ‘मोदी का सबसे बड़ा डर केजरीवाल’ तो वहीं टी-शर्ट के पीछे लिखा था ‘मैं भी केजरीवाल हूं।‘

दिल्ली विधानसभा में लगातार जारी हंगामे से सदन की कार्यवाही 1 अप्रैल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी है। अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर दिल्ली की आबकारी नीति में हुए घोटाले के मामले में ईडी ने एक हफ्ते की रिमांड पर लिया हुआ है। कल यानी 28 मार्च को इस मामले में कोर्ट फिर से सुनवाई करेगा।

31 मार्च को रामलीला मैदान में विशाल रैली

आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पीएम आवास का घेराव कर रहे हैं। इसके साथ ही विपक्षी दलों ने भी उनका सहयोग देने के लिए 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने की घोषणा की है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार