श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

सिक्किम आपदा में लापता लोगों की तलाश जारी


सिक्किम में आई आसमानी आपदा के चलते वहां का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ को 5 दिन बीत चुके है। लेकिन अब तक करीब 105 लोग लापता हैं,  जिनकी तलाश जारी है। मलबे में दबे 33 शवों को बरामद कर  लिया गया है,  इन शवों में सेना के 9 जवान की पुष्टि की गई है।

सिक्किम मे बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के कारण लगभग 60,870 लोग प्रभावित हुए है।  सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अब तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 2563 लोगों को बचाया गया है। इस तबाही में लापता हुए 105 लोगों की तलाश जारी है। इनमें से पाकयोंगयों जिले में 63 लोग, गंगटोक जिले में 20, मंगन में 16 और नामची में छह लोग लापता हैं। अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान के लिए विशेष रडार, ड्रोन और सेना के कुत्तों को तैनात किया गया है।

सिक्किम नेशनल हाईवे 10  तीस्ता नदी पर पुलों के  क्षतिग्रस्त होने की वजह से अनुपयोगी हो गया है। उत्तरी सिक्किम में, मंगन से आगे की सड़कें कट गई हैं।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सिक्किम के चुंगथांग में करीब 56 लोगों की जान बचाई। जो कि अचानक आई बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है। बचाए गए लोगों में 52 पुरुष और चार महिलाएं थीं।

राज्य भर में स्थापित 30 राहत शिविरों में कुल 6,705 लोगों ने शरण ली है, जिनमें से अधिकांश देश के बाकी हिस्सों से कट गए हैं। इस आपदा में हिमालयी राज्य के चार जिलों में 1655 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए और 14 पुल बह गए। इतना ही नही इस आपदा में 3 हजार से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

IND vs PAK match
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कल, जानें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरियां
aus vs eng
AUS और ENG के बीच मुकाबला शुरू, स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Delhi CM Rekha Gupta Meet PM Modi
CM रेखा गुप्ता ने PM मोदी से की मुलाकात, बुनियादी ढांचे में सुधार पर की चर्चा
explosives and weapons
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, बरामद किए विस्फोटक और हथियार
Chhattisgarh Road Accident
छत्तीसगढ़ में कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चार घायल
World Thinking Day 2025
आज है विश्व चिंतन दिवस 2025, जानें कब हुई थी इसकी शुरुआत