Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सतीश कौशिक के जाने से शोक में डूबा पूरा बॉलीवुड

satish.jpg23

 

सतीश कौशिक की आखिरी पलों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. ये तस्वीरें 8 मार्च को होली वाले दिन की हैं इन तस्वीरों में सतीश कौशिक दिल्ली स्थित एक निजी फार्म हाउस में दिख रहे हैं. सतीश कौशिक मुंबई से दिल्ली, होली मनाने आए थे. सतीश कौशिक को लगभग रात के 11 बजे सीने में दर्द महसूस हुआ, उन्हें गुरूग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल के गेट पर ही सतीश कौशिक ने दम तोड़ दिया. सतीश कौशिक, कुबेर ग्रुप के मालिक, बिजनेसमैन विकास मालू के होली मिलन सामारोह में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली आए थे. सतीश कौशिक और बिजनेसमैन विकास मालू में पारिवारिक संबंध थे. सतीश कौशिक के जाने से पूरा बॉलीवुड सदमे में है और हर कोई उनके साथ किए गए अपने काम को याद कर रहा है और सभी की आंखे नम है. बॉलीवुड ने एक बेहतरीन निर्माता, निर्देशक, एक्टर खो दिया है. सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया है. शाम 5 बजे उनके मुंबई स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद अंतिम संस्कार वर्सोवा स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा.

सतीश कौशिक के जाने से सबसे ज्यादा दुखी अनुपम खेर लग रहे हैं उन्होंने ट्विट कर कहा ‘जानता हूँ मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है लेकिन ये बात मै जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे मं लिखूंगा, ये मैने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम शांति!’ वहीं बॉलीवुड के एक और वर्सेटाइल एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा आप चले गए. मेरे कानों में आपकी हंसी की आवाज अभी भी गूंज रही है. थैंक्यू मेरे को-एक्टर बनने के लिए और इतने अच्छे से साथ देने के लिए, साइलेंटली टीचर बनकर आपने बहुत कुछ सिखाया भी. आप हमेशा याद आएंगे, आपकी लेगेसी हमेशा दिलों में जिंदा रहेगी.’ वहीं बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत ने लिखा ‘सुबह उठी तो डरावनी खबर सामने आई, वो मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत सफल एक्टर और जमीन से जुड़े आदमी थे’. फिल्म इंडस्ट्री के अन्ना सुनील शेट्टी ने लिखा, ‘आज हमने इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता को खो दिया. उनकी यादें हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेंगी. दिल से मैं उनके परिवार के साथ हूं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.’ बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने सतीश कौशिक के साथ जुड़ी अपनी अपनी यादों को ताजा किया और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की.

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग