Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिहार: सावन सोमवारी का जल उठाने के लिए जाते समय हुआ हादसा, करंट लगने से 9 श्रद्धालुओं की मौत

बिहार के हाजीपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां करंट लगने से 9 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि...
Bihar News| shreshth bharat

Bihar News: बिहार के हाजीपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां करंट लगने से 9 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि डीजे 11000 वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 1 ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। इस हादसे में 4 लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बिजली के सम्पर्क में आया डीजे

सुल्तानपुर के ये सभी लोग एक साथ डीजे बजाते हुए सोनपुर के पहलेजा घाट जल उठाने के लिए जा रहे थे। सभी लोग डीजे के संगीत पर नाचते-गाते जा रहे थे। तभी अचानक डीजे बिजली के सम्पर्क में आ गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई।  

Bihar News: बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वैशाली के डीएम मौके पर पहुंचे। फिलहाल शवों की शिनाख्त की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। मामले पर हाजीपुर के सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने कहा कि कांवरिया डीजे पर जा रहे थे। डीजे गाड़ी बहुत ऊंची थी। डीजे हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इसी कारण हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

तुम्हारे अब्बू बीजेपी को वोट देते थे, मौलवी ने जनाजे की नमाज पढ़ने से किया इनकार

करंट लगने से मरने वालों में रवि कुमार, राजा कुमार, नवीन कुमार, अमरेश कुमार, अशोक कुमार, परमेश्वर कालू कुमार, आशी कुमार, चंदन कुमार और आमोद कुमार का नाम शामिल है। इस हादसे में राजीव कुमार (17) सहित तीन लोगों का इलाज चल रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल