श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल मामले में आज दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करेगी। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल के माता-पिता ने पुलिस को पूछताछ के लिए 11.30 बजे...
DELHI POLICE | ARVIND KEJRIWAL | AAP | SWATI MALIWAL | BIBHAV KUMAR | SHRESHTH BHARAT

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल मामले में आज दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करेगी। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल के माता-पिता ने पुलिस को पूछताछ के लिए 11.30 बजे का समय दिया गया है। आज दिल्ली पुलिस की एक टीम पूछताछ के लिए केजरीवाल के घर पहुंचेगी। ये पूछताछ स्वाति मालीवाल के कथित मारपीट मामले में होनी है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि ये पूछताछ इसलिए हो रही है क्योंकि जब स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट की घटना घटी तो सीएम केजरीवाल के माता-पिता घर पर ही मौजूद थे। दरअसल, दिल्ली पुलिस इस मामले में घर में मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज करना चाहती है

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा था,
‘कल दिल्ली पुलिस मेरे बूढ़े और बीमार माता पिता से पूछताछ करने आएगी।’

सूत्रों के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में जानकारी दी कि जब वो 13 मई को सीएम हाउस गई तब अरविंद केजरीवाल के माता-पिता और सुनीता केजरीवाल ब्रेकफास्ट कर रहे थे। स्वाति ने तीनों को मॉनिंग विश भी किया था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 13 मई की सुबह 9:34 बजे दिल्ली पुलिस को सीएम हाउस से फोन आया था। कॉलर ने सिर्फ एक लाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया, ‘हमें सुबह 9:34 बजे एक PCR कॉल मिली। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ CM आवास के अंदर मारपीट की गई है। उसके बाद लोकल पुलिस और SHO ने कॉल का जवाब दिया। कुछ समय बाद, सांसद स्वाति मालीवाल पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस आईं। हालांकि, इस मामले में उनकी ओर से उस समय कोई शिकायत नहीं दी गई।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप