Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुंबई इंडियन और पंजाब किंग्स का होगा IPL में आमना सामना

punjab vs mum

आज वीकेंड के मौके पर IPL में दो मुकाबले देखने को मिलेंगे शाम को मुंबई में मुंबई इंडियन और पंजाब किंग्स का आमना सामना होगा. मुंबई इंडियन्स अंक तालिका में छठे और पंजाब अंकतालिका में मुंबई से ठीक नीचे सातवें स्थान पर है. मुंबई को अपने कप्तान रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा से एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. पंजाब की टीम मुंबई के सामने काफी कमजोर लग रही है.

मुंबई के इस मैदान में टॉस की भूमिका भी बोहत महत्वपूर्ण होगी. क्योंकि यहां खेले गए पिछले पांच मैचों में बाद में खेलने वाली टीम ही जीती है. इसलिए टॉस अपने आप में दोनों टीमों के लिए अहम हो जाता है. शिखर धवन की जगह सैम करन पंजाब की कप्तानी कर रहे है लेकिन वो अपनी परफार्मेंस और कप्तानी से बिल्कुल भी प्रभाव छोड़ पाने में असफल रहे हैं. पंजाब को लिविंगस्टोन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह शाहरूख खान से मैच जिताऊ पारी की उम्मीद होगी, क्योंकि पंजाब के लिए मुंबई को मुंबई में रोकना आसान नहीं होगा. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी इस मैच में आकर्षण का केंद्र होंगे. दर्शकों के लिए एक बार फिर आईपीएल की डबल डोज तैयार है वैसे इस सप्ताह तो दर्शकों को तीन बार आईपीएल की डबल डोज मिल पायेगी, शनिवार, रविवार और एकस्ट्रा डोज देने वाला गुरूवार.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग