Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज भिड़ेंगे पंजाब और कोलकाता

पा

कल IPL के शानदार आगाज के बाद आज आईपीएल में दो दो मुकाबले देखने को मिलेंगे. ये डबल डोज क्रिकेट प्रेमियों को बहुत रास आती है. आपको बताते है आज होने वाले आईपीएल के पहले मुकाबले के बारे में. आज पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइड रायडर्स के बीच मोहाली में इस सीजन का दूसरा मुकाबला खेला जायेगा. आज ये मुकाबला 3.30 बजे पंजाब के मोहाली होगा. पंजाब की कमान भारत के शानदार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन संभाल रहे हैं वहीं कोलकाता की कप्तानी लेफ्ट हेंडेड बल्लेबाज नीतीश राना करते हुए नजर आयेंगे. बात करे दोनों टीमों के बारे में तो पंजाब के पास कप्तान धवन के अलावा श्रीलंकाई भानुका राजपक्षे, शाहरूख खान, हाल के दिनों में सबकों अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले सिंकदर रजा, सैम करन, ऑस्ट्रेलियाई टी- 20 स्पेशलिस्ट बॉलर नाथन एलिस हैं.

वहीं कोलकाता के पास कप्तान नीतीश राना के साथ खतरनाक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, स्पिनर सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, एन जगदीशन, शार्दुल ठाकुर, अफगानी ओपनर गुरबाज, मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवती, डेविड विसे जैसे खिलाड़ी है. कोलकाता की टीम बहुत मजबूत नजर आ रही है. हालांकि विशुद्ध बल्लेबाजों की कोलकाता में कमी नजर आ रही है लेकिन इस कमी को कोलकाता के उम्दा ऑलराउंडर पूरी कर देंगे. इस मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. मोहाली में मैच है तो पंजाब की टीम को इसका एडवांटेज जरूर मिलेगा. मोहाली की विकेट कुछ अलग तरह से खेलती है. देखना दिलचस्प होगा कि आज मोहाली की विकेट कैसा खेल दिखाती है.

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग