Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एक बार फिर भारत ने बचाई पाकिस्तान की लाज, जश्न में डूबा पड़ोसी मुल्क

US की हार के बाद पाकिस्तान को संजीवनी मिली है। इस मैच को जीतने के बाद इंडियन टीम ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की है। वहीं, भारत की इस जीत के बाद पाक टीम का भी सुपर-8 तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है...
T20 World Cup india gives life line to pakistan for super 8 after beating usa

T20 World Cup: T20 वर्ल्ड का शानदार आगाज हुआ है। बीते दिन 12 जून को खेले गए मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से मात दी है। US की हार के बाद पाकिस्तान को संजीवनी मिली है। इस मैच को जीतने के बाद इंडियन टीम ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की है। वहीं, भारत की इस जीत के बाद पाक टीम का भी सुपर-8 तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है।

भारत के अलावा ये टीमें भी ग्रुप-8 में (T20 World Cup)

टी-20 विश्व कप में भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड ग्रुप ए में हैं। इंडियन टीम ने अपने तीनों मैच जीत लिए हैं और सुपर-8 में जगह बना ली है। भारत पहले नंबर पर है। बता दें कि एक ग्रुप से दो टीमें ही सुपर-8 में एंट्री कर सकती हैं। फिलहाल, अमेरिका 4 अंक लेकर ग्रुप में दूसरे नंबर पर है। वहीं, पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड 4 अंक तक पहुंच सकते हैं।

कौन बना पाएगा दूसरे स्थान पर अपनी जगह?

मतलब साफ है कि अब ग्रुप में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने के लिए अमेरिका, पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। ग्रुप-A में अब तीन मैच बाकी हैं। भारत, पाकिस्तान, अमेरिका और कनाडा को एक-एक मैच खेलना है। वहीं, आयरलैंड को दो मुकाबले खेलने हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: कंगारुओं से भिड़ेगी रोहित की सेना, जानिए कब होगा ये महामुकाबला

इन टीमों के बीच कड़ा मुकाबला

14 जून को अमेरिका और आयरलैंड के बीच मैच होने वाला है। अगर अमेरिका की टीम आयरलैंड से हार जाती है तो पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड के लिए रास्ते साफ हो जाएंगे। अगर अमेरिका हारा और पाकिस्तान, कनाडा या आयरलैंड में से जो भी टीम जीतेगी, उसके 4 अंक हो जाएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग