Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नताशा ने बेटे के साथ शेयर की तस्वीरें, हार्दिक पंड्या ने किया कमेंट

Hardik Pandya Commented Natasha Shared Pictures:नताशा शर्बिया पहुंचने के बाद बेटे अगस्त्य के साथ अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें साझा कर रही है। इस बीच नताशा ने एक इंस्टा पर अपने बेटे के साथ डायनोसार पार्क की एक तस्वीर शेयर की, जिस पर हार्दिक पांड्या ने कमेंट किया।
Hardik Pandya Commented Natasha Shared Pictures

Hardik Pandya Commented Natasha Shared Pictures: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर कुछ दिनों पहले ही अपनी पत्नी नताशा से तलाक लेने की घोषणा की थी। दोनों चार साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। तलाक की खबर आने से पहले नताशा अपने बेटे के साथ मायके शर्बिया पहुंच चुकी थी। नताशा शर्बिया पहुंचने के बाद बेटे अगस्त्य के साथ अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें साझा कर रही है। इस बीच नताशा ने एक इंस्टा पर अपने बेटे के साथ डायनोसार पार्क की एक तस्वीर शेयर की, जिस पर हार्दिक पांड्या ने कमेंट किया।

हार्दिक ने नताशा के पोस्ट पर किया कमेंट

नताशा अपने बेटे के साथ सर्बिया में है। उन्होंने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीरों वह और उनका डायनोसार पार्क में घूमते हुए दिखाई दे रहे थे। हार्दिक पंड्या ने इस पोस्ट पर दो कमेंट किया। उन्होंने पहले कमेंट में दिल का इमोजी पोस्ट किया। वहीं दूसरे कमेंट में नजर न लगने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इमोजी और वाह कहने वाले हाथ का इमोजी पोस्ट किया। लोगों ने हार्दिक के कमेंट को बहुत लाइक किया।

19 जुलाई को किया था तलाक का एलान

हार्दिक और नताशा ने 19 जुलाई को अलग होने का ऐलान किया था। इससे पहले ही यह खबरें आ रही थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आए। नताशा न तो आईपीएल में नजर आईं और न ही वह वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक के साथ दिखाई दीं। नताशा ने हार्दिक पंड्या का नाम भी इंस्टाग्राम से हटा दिया था।

नताशा ने इंस्टा से हटाया था पांड्या सरनेम

बता दें कि हार्दिक और नताशा के तलाक की खबरों ने तब तूल पकडा था, जब नताशा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पाड्या सरनेम हटा लिया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच तलाक के कयास लगाए जाने लगे थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग