Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ind vs Ban 1st T20I: भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

Ind vs Ban 1st T20I: भारत ने ग्वालियर में खेले गए पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की ओर से रखे गए 128 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।
Ind vs Ban 1st T20I

Ind vs Ban 1st T20I: भारत ने ग्वालियर में खेले गए पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की ओर से रखे गए 128 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। हार्दिक पांड्या ने सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई। भारत ने तीन मैचों की सीरीज में अब 1-0 की बढ़त बना ली है। अर्शदीप सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बांग्लादेश 127 रन पर ऑल आउट

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की ओर से कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर पाया और पूरी टीम 127 रन पर ऑल आउट हो गई।

बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा नाबाद 35 रन बनाए। कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने भी 27 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती को 3, जबकि हार्दिक पांड्या, मयंक यादव और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला।

हार्दिक पांड्या ने 26 गेंदों पर बनाए 39 रन

भारत की ओर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे। अभिषेक 7 गेंदों पर 16 रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं, सैमसन 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंदों पर 29 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 16 गेंदों पर 39 रन और नीतीश कुमार रेड्डी 15 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान और मिराज ने एक-एक विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें- हार्दिक ने तोड़ा कोहली का खास रिकॉर्ड, क्या सूर्यकुमार यादव कर पाएंगे बराबरी?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग