Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोहम्मद सिराज की आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लाबुसेन ने की तारीफ, कहा- ‘उनमें खेल के प्रति बहुत प्यार है’

Border-Gavaskar Series 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। वहीं, मार्नस लाबुशेन ने भारत के दाएं हाथ के गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर बड़ी बात कही है।
Marnus Labuschagne

Border-Gavaskar Series 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। वहीं, इस सीरीज से पहले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने भारत के दाएं हाथ के गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर बड़ी बात कही है।

लाबुसेन ने कहा, “मुझे मोहम्मद सिराज के साथ कई कारणों से मुकाबला करना अच्छा लगता है। वह MRF अकादमी के साथ काम कर रहे थे और हम एक-दूसरे के खिलाफ खेलते थे। इसलिए जब मैं उनसे पहली बार मिला और उनके करियर को उस दिशा में जाते देखा। उनमें खेल के लिए बहुत जुनून, बहुत ऊर्जा और बहुत प्यार है।”

पिछले कुछ वर्षों से भारत ने सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाई हुई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पिछली चार सीरीज लगातार जीती हैं, जिसमें 2018-19 और 2020-21 सीजन में, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में दो जीत शामिल हैं। भारत लगातार आस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। एडिलेड ओवल में 6 से 10 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट डे-नाइट रूप में खेला जाएगा। उसके बाद, तीसरे टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा, जो 14 से 18 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, चौथा मुकाबला मेलबर्न के प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 से 30 दिसंबर को खेला जाएगा। पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 3 से 7 जनवरी तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग