Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज यानी 1 अप्रैल से नए महीने की शुरुआत हो रही है और इसी के साथ ही हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिससे आज के दिन कुछ राशि वालों को अपनी किस्मत का जबरदस्त लाभ मिलने जा रहा है।
Aaj Ka Rashifal (2)

Aaj Ka Rashifal: आज यानी 1 अप्रैल से नए महीने की शुरुआत हो रही है और इसी के साथ ही हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिससे आज के दिन कुछ राशि वालों को अपनी किस्मत का जबरदस्त लाभ मिलने जा रहा है। कार्यों से सफलता मिलने का दिन होगा। परेशानियों का अंत होगा। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए आज के दिन अपने खान-पान और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन किसी बड़े निवेश को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे आपको काम करने में समस्या आएगी।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-शांति भरा रहने वाला है। आपको अपने खानपान में संतुलित भोजन लेना होगा, क्योंकि आपको कोई पेट में संबंधित समस्या बढ़ सकती है। आपने यदि किसी काम को लेकर धन उधार लेने के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने बॉस की बातों को इग्नोर करेंगे, तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। आपको अपनी संतान के संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेचैनी भरा रहने वाला है। आप अपने करियर में भी काफी मेहनत मशक्कत करेंगे, उसके बाद ही आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपका किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मेहनत भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही करने से बचे। गृहस्थ जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी, क्योंकि जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों को भी आप तेज करेंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ शुभ रहने वाला है। आपको अपने कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने करियर में कुछ नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी पुराने लटके हुए काम को समय रहते पूरा करना होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ शुभ रहने वाला है। आपको अपने कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग